जनवाणी संवाददाता |
झिंझाना: ईद-उल-जुहा को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की मीटिंग का आयोजन किया गया। ईदगाह में नमाज पढ़े जाने की चचार्ओं पर विराम लगाते हुए सीओ कैराना ने कहा कि उनके पास ऐसे कोई आदेश नहीं है। ईद उल अजहा की नमाज ईदगाह में नहीं होगी। बल्कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए पिछले वर्ष की भांति इस बार भी घरों पर ही रहकर होगी।
सीओ कैराना ने प्रतिबंधित पशुओं के कटान ना करने के निर्देश दिए गए। शासन द्वारा कावड़ यात्रा को रद्द किए जाने की भी जानकारी उन्होंने उपस्थित गणमान्य लोगों को दी। आगामी 21 जुलाई को मनाए जाने वाली ईद उल अजहा पर उन्होंने बिजली पानी सफाई आदि व्यवस्था करने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष नौशाद ठेकेदार, हाफिज कारी ईरशाद, हाफिज वकीलुर्रहमान, हसनपुर प्रधान, गुड्डु, इसरार राणा, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष आशीष मित्तल, विनोद संगल आदि मौजूद रहे।

