Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

चेक गणराज्य के ओंद्रेज खेल गांव में कोविड से संक्रमित तीसरे खिलाड़ी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: चेक गणराज्य के बीच वालीबॉल के खिलाड़ी ओंद्रेज पेरूसिच ओलंपिक खेल गांव में तीसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका कोविड-19 के लिए परीक्षण पॉजिटिव आया है जबकि चीबा प्रांत में अभ्यास कर रही एक महिला जिम्नास्ट भी सोमवार को संक्रमित पाई गई जो चार दिन के अंदर शुरू होने वाले खेलों के लिए करारा झटका है।

इससे पहले रविवार को दक्षिण अफ्रीका के दो फुटबॉलरों का परीक्षण पॉजिटिव पाया गया था। चेक गणराज्य के ओलंपिक दल में संक्रमण का यह दूसरा मामला है। टोक्यो आयोजन समिति ने अभी तक खेलों से संबंधित 58 मामलों की पुष्टि की है।

चेक गणराज्य की ओलंपिक टीम के आधिकारिक हैंडल के अनुसार, सभी तरह के ऐहतियात बरतने के बावजूद बीच वालीबॉल के खिलाड़ी ओंद्रेज पेरूसिच कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। अभी उनमें कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं और नियमों के अनुसार उन्हें अलग-थलग कर दिया गया है।

इस बीच ‘क्योदो’ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका की एक महिला जिम्नास्ट का टोक्यो ओलंपिक से पूर्व अभ्यास शिविर में कोविड-19 के लिए किया गया परीक्षण पॉजिटिव आया है। यह जिम्नास्ट किशोरी है और उनके नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

चेक गणराज्य के दल प्रमुख मार्टिन डॉक्टर के अनुसार खेल गांव में रविवार को परीक्षण के दौरान पेरूसिच का नमूना पॉजिटिव पाया गया। डॉक्टर ने कहा कि उनमें बीमारी का कोई लक्षण नहीं है हालांकि पीसीआर विश्लेषण में एंटीजन परीक्षण के परिणाम की पुष्टि हुई है।

चेक ओलंपिक समिति ने कहा कि पेरूसिच के पॉजिटिव परिणाम की सूचना टीम को सुबह ही ईमेल से मिली। उनसे खिलाड़ी को पीसीआर परीक्षण के लिए लाने को कहा गया था। टीम के मुख्य चिकित्सक जिरी न्यूमैन ने कहा कि हमें परिणाम के लिए घंटों तक इंतजार करना पड़ा।

जब वह पॉजिटिव पाया गया तो आयोजक उसे गैर लक्षण वाले मामलों को पृथकवास पर रखने के लिए नामित होटल में ले गए। आंद्रेज में अभी कोई लक्षण नहीं हैं और वह स्वस्थ हैं।

पेरूसिच और उनके साथी डेविड शीवनर को 26 जुलाई को मैच खेलना था और चेक गणराज्य की टीम ने कहा कि वह इस मैच को स्थगित करने का आग्रह करेगी ताकि उनके खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले सकें।

रविवार को दक्षिण अफ्रीका के फुटबॉलरों ताबिसो मोनयाने और कामोहेलो माहलात्सी तथा वीडियो विश्लेषक मारियो माशा का परीक्षण पॉजिटिव आया था। मोनयाने और माहलात्सी खेल गांव में रह रहे थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img