Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

2022 के चुनाव की तैयारी में जुटे बसपा कार्यकर्ता: बालियान

जनवाणी संवाददाता |

थानाभवन: मंलगवार को किया गया। कस्बे के मोहल्ला नबीपुरा स्थित सामुदायिक भवन में डा. तेजपाल की अध्यक्षता में बूथ कमेटी का गठन किया गया। इस दौरान सचिन कुमार को अध्यक्ष तथा राजेंद्र व रजनीश को सचिव का दायित्व सौंपा गया। इस दौरान बसपा के मुख्य प्रभारी कुलदीप बालियान ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार की कथनी और कथनी में अंतर है।

महंगाई सिर चढ़कर बोल रही है। चाहे सरसों के तेल के दाम हो या फिर आसमान छूते डीजल-पेट्रोल के दाम। लोगों के पास रोजगार नहीं है। उन्होंने कहा कि सर्वसमाज के हित के लिए कार्य करने वाली बहन सुश्री मायावती को 2022 में प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आने वाले विधानसभा के चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन तेजपाल ने किया।

इस अवसर पर मंडल के मुख्य प्रभारी आशीर्वाद आर्य, जगपाल सिंह ननोता, जिलाध्यक्ष राकेश पाल, मुख्य सेक्टर प्रभारी चैनपाल भैंसवाल, सुनील जाटव, हरबीर सिंह, चुन्नीलाल, इलम चंद कश्यप, राधेश्याम सैनी, प्रमोद प्रधान, बालकिशन आर्य, ऋषिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img