Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

पेगासस: मुद्दों से ध्यान भटकाने को फोन टेपिंग

  • आॅपरेशन पेगासस पर खुलकर बोले विपक्षी दल भाजपा ने झाड़ा पल्ला

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पेगासस सॉफ्टवेयर ने एक बार फिर से देश में भूचाल ला दिया है। कोरोना वायरस के बीच पेगासस से जुड़ी खबरों ने भी पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।

कांग्रेस, रालोद, सपा व बसपा जहां केन्द्र की भाजपा सरकार को पूरी तरह कसूरवार ठहराते हुए इसे ओछी हरकत की पराकाष्ठा बता रहे हैं, वहीं भाजपा इससे पल्ला झाड़ते हुए खुद अनभिज्ञ बन रही है। वह खुद अपनी ही पार्टी के नेताओं के फोन टेप होने से भौंचक्क है। जैसे-जैसे परतें खुल रही हैं, उससे यही जाहिर हो रहा है कि यह मामला जल्द थमने वाला नहीं है।

क्या है पेगासस का मामला

पेगासस इजरायल सरकार द्वारा सृजित एक मैलवेयर स्पाइवेयर सॉफ्टवेयर है, जो पूरी दुनिया में जासूसी कर सकता है। यह सॉफ्टवेयर आईफोन और एंड्राइड उपकरणों को प्रभावित करता है। यह अपने उपयोगकताओं को संदेश, फोटो और ईमेल खींचने, कॉल रिकॉर्ड करने और माइक्रोफोन सक्रिय करने की अनुमति देता है।

मैलवेयर स्पाइवेयर के जरिए दुनिया भर के उद्योगपतियों, पत्रकारों और विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों के फोन की जासूसी किए जाने की खबर सामने आई हैं। इनमें 189 पत्रकारों, 600 से अधिक राजनेताओं और सरकारी अधिकारियों की जासूसी की खबरें फिलहाल सामने आई हैं।

केंद्र सरकार पर लगे हैं आरोप

पेगासस स्पाइवेयर के जरिये भारत में राजनेताओं व पत्रकारों के फोन टेपिंग करने के लिए केन्द्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगे हैं। हालांकि इसमें कई भाजपा नेताओं के भी नाम सामने आये हैं, जिनके फोन भी टेप कराये गये हैं। भारत के आईटी मंत्री, मुख्य चुनाव आयुक्त तथा कई केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत वरिष्ठ अधिकारियों के भी फोन टेप कराये गये हैं। हालांकि सरकार की ओर से स्पष्टीकरण दिया गया है कि ऐसे किसी भी कारनामें में उनकी संलिप्तता नहीं है।

सपा ने कहा-मुल्क को किया शर्मसार

समाजवादी पार्टी के शहर विधायक हाजी रफीक अंसारी ने कहा कि भाजपा ने फोन टेपिंग के मामले करके पूरे मुल्क को शर्मसार किया है। इस तरह के मामले कभी सामने नहीं आये। यह हुकूमत तो जनता के खिलाफ चल रही है। बीमारियों पर रोकथाम नहीं, लोगों को आॅक्सीजन नहीं, अस्पताल नहीं, टूटी सड़कें, रहने को घर नहीं, बेटियां सुरक्षित नहीं। अपनी नाकामी को छुपाने के लिए भाजपा ने यह नया हथियार फेंका है। ऐसे नेताओं को जनता कभी भी माफ नहीं करेगी।

बसपा ने घिनौनी हरकत बताया

बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहित जाटव का कहना है कि केन्द्र सरकार की यह एक घिनौनी हरकत है। बसपा अध्यक्ष बहन मायावती भी ट्वीट कर चुकी हैं कि जासूसी का गंदा खेल व ब्लैकमेल आदि कोई नई बात नहीं है, किन्तु काफी महंगे उपकरणों से निजता भंग करके मंत्रियों, विपक्षी नेताओं, अफसरों व पत्रकारों आदि की सूक्ष्म जासूसी करना अति गंभीर व खतरनाक मामला है। र्जिसका भंडाफोड़ होने के बाद अब स्वतंत्र व निष्पक्ष जांच यथाशीघ्र कराई जाये ताकि आगे जिम्मेदारी तय की जा सके।

कांग्रेस ने कहा-भाजपा की साजिश

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि देश में दो जग्गा जासूस तो पहले ही नेताओं का जीना दुश्वार किये हुए हैं और अब यह पेगासस नाम का सॉफ्टवेयर सामने आ गया है। सत्ता हासिल करने और उसपर बने रहने के लिए इस समय पूरी नीचता की राजनीति की जा रही है।

पूरी तरह से इसमें भाजपा के नेताओं का ही हाथ शामिल है। वैसे इस मामले की पूरी गंभीरता से जांच होनी चाहिए तथा यह जांच किसी एजेंसी या संगठन नहीं बल्कि सुप्रीम कोर्ट के जज द्वारा की जानी चाहिए है।

रालोद ने ओछी हरकत बताया

राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ भी देश में राजनेताओं के फोन टेपिंग मामले को लेकर बेहद आक्रामक मूड में नजर आये। उनका कहना है कि देश में सत्ता में बने रहने के लिए भाजपा ने ऐसे-ऐसे प्रोपगेंडा कर दिये हैं कि जिसकी इतिहास में मिसालें दी जायेंगी।

इस वक्त पूरी दुनिया में बीमारी के खौफ के बीच इस तरह के मामले सामने आने से यह बात जाहिर होती है सत्ता में बने रहने के लिए भाजपा नेता कोई भी ओछी से ओछी हरकत कर सकते हैं। यह बहुत ही शर्मनाक हरकत है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img