Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

नवजोत सिद्धू संभालेंगे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी

जनवाणी संवादाता |

नई दिल्ली: पंजाब प्रदेश कांग्रेस के नए प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू थोड़ी देर में अपना पदभार संभालेंगे। वे पटियाला से चंडीगढ़ के लिए निकल चुके हैं। उनका परिवार भी उनके साथ आ रहा है।

वहीं सारे मनमुटाव को नजरअंदाज करते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस समारोह में हिस्सा लेने पर सहमति जता दी है। हालांकि सिद्धू ने अब तक कैप्टन की मांग के अनुसार उनसे माफी नहीं मांगी है। लेकिन माना जा रहा है कि पार्टी आलाकमान के निर्देश के बाद कैप्टन इस समारोह का हिस्सा बनने को तैयार हुए हैं।

सिद्धू के अलावा पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान कुलजीत सिंह नागरा, सुखविंदर सिंह डैनी, संगत सिंह गिलजियां और पवन गर्ग भी अपना पदभार संभालेंगे। समारोह में पंजाब प्रभारी हरीश रावत समेत सुनील जाखड़ और पार्टी के सभी विधायकों, मंत्रियों व सांसद भी मौजूद रहेंगे।

सभी कांग्रेस विधायकों को निर्देश दिया गया है कि पदभार ग्रहण समारोह को यादगार बनाने के लिए अपने हलकों से कम से कम 1000 पार्टी कार्यकर्ताओं को भी चंडीगढ़ लेकर आएं। इस तरह प्रदेश कांग्रेस का इरादा 50,000 पार्टी कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में एकत्र करने का है।

लेकिन इस समय चंडीगढ़ में धारा 144 लागू है और इतनी बड़ी संख्या में लोगों के जमा होने की यूटी पुलिस ने मंजूरी नहीं दी है। अब यह यूटी पुलिस तय करेगी कि कांग्रेस भवन में कितने लोगों को एकत्र होने की अनुमति दी जाए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img