- गढ़ी कलंजरी गांव में नलकूप चलाते समय लगा करंट
जनवाणी संवाददाता |
चांदीनगर: गढ़ी कलंजरी गांव में नलकूप चलाने गए एक व्यक्ति की बिजली का करंट लगने से मौत हो गयी। जिसके चलते परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।
गढ़ी कलंजरी निवासी किसान 35 वर्षीय अनिल पुत्र शिब्बू मंगलवार की सुबह आठ बजे अपनी धान की खेती में पानी देने के अपने खेत गया था। जैसे ही वह नलकूप का कटआउट लगाने लगा तभी वह बिजली के करंट से झुलस कर घायल हो गया और जमीन पर गिर कर तड़फने लगा।
नलकूप के पास से गुजर रहे पड़ोसी पूरनपुर नवादा गांव के युवक ने उसे नीचे पड़ा देखा तो शोर मचाया, जिसके बाद आस पास खेतो में काम कर रहे किसान नलकूप पर पहुंचे और इसकी सूचना उसके परिवार वालो को दी। सूचना मिलने पर परिजन वहां पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए।
चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुर्घटना के बाद मृतक के परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक अनिल के दो लड़के है जो अभी छोटे है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक मदद की मांग की है।

