- कांधला ब्लॉक में बीडीसी और प्रधानों का स्वागत
जनवाणी संवाददाता |
कांधला: शनिवार को नगर के जैन स्थानक धर्मशाला के सुधर्मा सभागार में भाजपा नगर मंडल के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए सदर विधायक ने सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ग्रामीण विकास के लिए अनेकों कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
सभी लाभकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आप लोग पूरे मनोयोग के साथ कृत संकल्पित होकर गांव के विकास कार्यों को गति दें। भाजपा सरकार का उद्देश्य है, सबका साथ सबका विकास, इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए आप लोग गांव के लोगों की जरूरतों को पूरा करें, और सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाएं।
इसी अपेक्षा के साथ आपकों गांव की जनता में चुनाव में जिताया है। आप लोग उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकास के एक नए मॉडल का उदाहरण प्रस्तुत करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव जैन तथा मंच संचालक डा. रश्मिकांत ने किया।
सम्मान समारोह में सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल के साथ हरबीर मलिक, प्रमोद सैनी आट्टा, नीरज मलिक, सतबीर वर्मा, मांगेराम मलिक, संजय मित्तल, दीपक सैनी, प्रदीप भारद्धाज आदि मौजूद रहे।

