- सीएम आवास पर अनशन की चेतावनी के बाद हरकत में आया प्रशासन
जनवाणी ब्यूरो |
सहारनपुर: स्टोन क्रशर संचालकों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय में मिला और अपनी समस्या का निराकरण कराने की मांग की। जिलाधिकारी मामले का संज्ञान लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि हरियाणा और उत्तराखंड का अवैध खनिज परिवहन नहीं होना चाहिेए।
स्टोन क्रशर संचालकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को अवगत कराया कि जनपद में संचालित 84 स्टोन क्रशरों के समक्ष आर्थिक संकट गहराता जा रहा है, जिस कारण उन्हें मजबूरी में अपने स्टोन केशर बन्द करने होंगे। यदि ऐसा होता है तो सरकार को रेवेन्यू की मदद में काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

