Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

प्राचीन शिव मन्दिर के धुनें पर मांस चढ़ाने से हिन्दू संगठनों में रोष

  • पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को लिया हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो |

नांगल सोती: प्राचीन गंगा मन्दिर (शिव मन्दिर) के प्रांगण में बने महाराज के धुनें में मांस चढ़ाने की खबर क्षेत्र में सनसनी फैल गई वही इस घटना से हिन्दू संगठनों में रोष व्याप्त हो गया। जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

33 9

नांगल सोती में गंगा खादर में गंगा के समीप सैकड़ों वर्षों पुराना शिव मन्दिर बना हुआ है। नांगल सहित दूर दराज के लोग इस मन्दिर को गंगा मन्दिर के नाम से जानते है। इस मन्दिर पर कई माह से एक पुजारी पूजा साधना कर रहे है।

गुरुवार की रात इस मन्दिर पर मुकीम अहमद निवासी काजीवाला थाना बिजनौर और सतीश निवासी इटावा थाना बिजनौर एक मोटर साइकिल से पहुंचे। जिसके बाद कासिम ने मन्दिर के धूने पर एक पालीथिन में बन्द कुछ सामान प्रसाद बताकर चढ़ा दिया। जिसके बाद दोनों लोग मन्दिर से अपने घर के लिए चल दिए।

जिसके बाद वहां मौजूद पुजारी ने पालीथिन खोलकर देखा तो उसमे दो देशी शराब के पव्वे, लगभग एक किलो बकरे का मांस, एक दर्जन केले थे। मांस को देखकर पुजारी के होश उड़ गए। जिसके बाद मौजूद कुछ लोगों ने दोनों आरोपियों को भागकर पकड़ लिया और वापस मन्दिर पर ले आये।

पूछताछ करने पर मुख्य आरोपी मुकीम अहमद ने बताया कि उसके पिताजी बीमार चल रहे है। सराय आलम नहर की पुलिया पर रहने वाले एक पुजारी ने उन्हें ऐसा करने को कहा था और पिताजी के ठीक होने का भरोसा दिलाया था।

जिसके बाद इस कृत्य के लिए वहां मौजूद लोगों ने इन आरोपियों पर पांच हजार का दण्ड लगाकर छोड़ दिया और आरोपियों के एटीएम कार्ड, आधार कार्ड आदि कागज अपने पास रख लिए।

उधर शुक्रवार को फिर मुख्य आरोपी मुकीम अहमद अपनी माँ हसीना को लेकर गंगा मन्दिर पर पहुचं गया। जिसके बाद वह मामले के समझोते के लिए दो हजार रूपये देने लगा लेकिन यहां मौजूद लोगों ने दो हजार रूपये लेने से इंकार कर दिया। जिसके बाद यह मामला हिन्दू संगठनों के कुछ लोगों तक पहुंच गया।

मामले की सूचना पर नांगल थाना प्रभारी वली मोहम्मद नांगल हल्का इंचार्ज विनोद कुमार भारी पुलिस बल के साथ गंगा मन्दिर पर पहुँच गए। पुलिस ने मन्दिर के पुजारी और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी मुकीम अहमद सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी वली मोहम्मद ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिलने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img