Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

झालू पुलिस ने दबोचे तीन बदमाश, किये चालान

  • चोरी की बना रहे थे योजना

जनवाणी संवाददाता |

हल्दौर: पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोरी की योजना बना रहे तीन बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन अदद चाकू सहित भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद भी किया है। तीनों बदमाशों का संबन्धित धराओं में चालान कर दिया गया है।

प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह के अनुसार थाना क्षेत्र की झालू चौकी प्रभारी अजय शर्मा को शुक्रवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग गोलबाग चोराहे पर किसी बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है।

सूचना पर बताए गए स्थान पर अपनी टीम साथ पहुंचे चौकी प्रभारी ने तीन युवकों को मौके से घर दबोचा। पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में अपने आप को क्षेत्र के ग्राम खारी निवासी गुलफाम, तोहिद व दानिश बताया पुलिस ने जब इनकी तलाशी ली तो पुलिस को इनके पास से तीन चाकू व लगभग एक किलो चरस बरामद हुई।

तीनों बदमाशों का संबन्धित धराओ में चालान कर दिया गया। चौकी प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि पकड़े गये तीनों बदमाश शातिर किस्म के चोर जिनके ऊ पर विभिन्न थानों में दर्जनों मुकदमें पंजीकृत हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img