Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

टीसी देने में छह माह का शुल्क मांगने पर अभिभावकों ने किया हाइवे जाम

  • अभिभावकों ने लगाया अभद्रता का आरोप, एबीवीपी ने भी मौके पर समर्थन किया

जनवाणी ब्यूरो |

नजीबाबाद: नगर के निकटवर्ती ग्राम रहमापुर स्थित एक निजी स्कूल में टीसी देने के नाम पर छह माह की फीस मांगे जाने पर अभिभावकों में रोष व्याप्त हो गया।

जब अभिभावकों ने छह मास की फीस के संबंध में जानकारी मांगी तो आरोप है वहां स्कूल कर्मी ने उनसे अभद्र व्यवहार किया। जिसके बाद गुस्साएं अभिभावकों ने नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर जाम लगा दिया।

जाम से लगभग पौन घंटा दोनो ओर मार्ग का आवागमन ठप हो गया और वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम की सूचना पर एसडीएम नजीबाबाद व मंडावली पुलिस मौके पर पहुंची और अभिभावकों को समझा बुझा कर जाम खुलवाया।

शुक्रवार को नगर के रहमापुर क्षेत्र में स्थित पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 पास करने वाले छात्रों हर्ष राजपूत,निवासी भागूवाला, राहुल मुस्सेपुर, व कक्षा 8 के छात्र अमन त्यागी के अभिभावक अपने बच्चों को अन्य स्कूल में दाखिला दिलाने के बाद उक्त स्कूल से टीसी लेने गए थे।

आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने उनसे छह मास की फीस जमा करने के बाद टीसी देने की बात कही। अभिभावकों ने जब इस फीस के संबंध में प्रश्न किए तो आरोप है कि उनसे अभद्र व्यवहार किया।

जिस पर अभिभावकों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर एबीवीपी कार्यकर्त्ताओं ने भी मौके पर पहुंचकर समर्थन किया। जाम की सूचना मिलने पर एसडीएम बृजेश कुमार मौके पर पहुंचे और अभिभावकों को आश्वस्त कर जाम खुलवाया। एबीवीपी की ओर से पारस चौधरी, आकाश, मनोज कुमार, पीयूष शशिकांत, आर के वर्मा, अभिषेक त्यागी, अनन्त कटारिया, हिमांशु आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

किसानों के लिए वरदान हैं बैंगन की टॉप 5 किस्में

किसानों के लिए बैंगन की खेती में बेहतर उत्पादन...

धान उगाने की एरोबिक विधि

डॉ.शालिनी गुप्ता, डॉ.आर.एस.सेंगर एरोबिक धान उगाने की एक पद्धति है,...

बढ़ती मांग से चीकू की खेती बनी फायदेमंद

चीकू एक ऐसा फल है जो स्वाद के साथ-साथ...

झालमुड़ी कथा की व्यथा और जनता

झालमुड़ी और जनता का नाता पुराना है। एक तरफ...

तस्वीरों में दुनिया देखने वाले रघु रॉय

भारतीय फोटो पत्रकारिता के इतिहास में कुछ नाम ऐसे...
spot_imgspot_img