Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

विधायक ओमकुमार ने मोदी के जन्मदिवस पर दिव्यांगों को बांटे उपकरण

जनवाणी संवाददाता | 

नहटौर: विधायक ओमकुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जन्म दिवस सेवा सप्ताह के रूप में मनाते हुए दिव्यांगों को ट्राई साईकिल व युवाओं को स्वरोजगार योजना के अंतर्गत विभिन्न उपकरण किट वितरित की। कार्यालय पर केक काटकर मोदी के जन्मदिन की खुशी मनाई गई।

नहटौर विधानसभा के कैंप कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जन्मदिवस सेवा सप्ताह के रूप में मनाने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मनाते हुए विधायक ओमकुमार ने केक काटकर कार्यकर्ताओं को पीएम के जन्मदिन की बधाई दी।

इस अवसर पर विधायक ओमकुमार ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ऐसे प्रधानमंत्री हैं कि जनता की भलाई के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है। उन्होंने कहा कि पीएम के हौसले और कार्य के आगे शक्तिशाली देश भी नतमस्तक मुद्रा में है। कोरोना काल मे पीएम द्वारा लिए गए निर्णय ऐतिहासिक रहे है।

40 9

इस मौके पर कार्यलय पर आयोजित कार्यक्रम में उद्योग विभाग की ओर से डॉ आरडी उस्मानी व खण्ड शिक्षा अधिकारी ब्रजभूषण ने शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देकर उनका लाभ पात्रों को दिलवाने का आह्वान किया तथा इस अवसर पर विधायक ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता सुमन की दर्जनों महिलाओं को सामुदायिक निवेश संगठन का निर्माण हेतु समूह संचालन हेतु स्टार्टअप की धनराशि के चेक भी वितरित किये।

इस मौके पर विधायक ने दिव्यांगों ट्राई साईकिल वितरित की।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनु, सु.मोर्चा मनोज हिटलर,पूर्व जिला उपाध्यक्ष अतुल मारवाड़ी, आकू मंडल अध्यक्ष राजेश त्यागी, हल्दौर मंडल अध्यक्ष दर्पण रावल, वैभव गोयल, अंकुश अग्रवाल, नरेश चेयरमैन, नबलु त्यागी, शादाब शाद, कपिल शर्मा, अशोक अग्रवाल, ओमपाल सिंह, शास्वत रस्तोगी, संजय सिंह, अरविंद चौधरी आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन मनोज चिकारा ने किया।

सफाई अभियानगर में चलाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाते हुए विधायक ओमकुमार ने स्थानीय लवकुश नगर में दर्जनों कार्यक्रताओं के साथ पहुंचाकर सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री के स्वछता अभियान को हम सभी को मिलकर पूरा करना है। इस लिए साफ सफाई का विशेष ध्यान करते हुए लोगों को जागरूक करने का काम करें।इसके अलावा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष करन सिंह सैनी व कुलवीर चौधरी के नेतृव में गांव फूलसन्दा में भी सफाई अभियान चलाया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...
spot_imgspot_img