- वाहनों का चालान नही, जिलेवासियों को है यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने जरूरत
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: एएसपी अपराध व यातायात अनित कुमार ने यातायात नियमों को पालन करने पर वाहन चालकों को फूल देकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होने कहा कि जिलेवासियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की आवश्यकात है, नाकि उनके वाहनों के चालान कटाने की।
शासन ने जनपद में अनित कुमार को एएसपी के तौर पर भेजा था। एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने उनको एएसपी अपराध व यातायात की जिम्मेदारी दी। जिसको एएसपी अनित कुमार बखूबी निभा रहे है। वह जनता को अलग-अलग तरीकों से यातायात के प्रति जागरूक कर रहे है।
उनका कहना है कि चालान समस्या का समाधान नही है, बल्कि जागरूकता से ही यातायात नियमों को पालन कराया जा सकता है। शुक्रवार को उन्होेने यातायात नियमों को पालन करने पर वाहन चालकों को पुष्प व माला पहनाकर कर उनका उत्साहवर्धन किया और अन्य लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।
इससे पहले गुरूवार को भी उन्होने सिविल लाइन में यातायात पुलिसकर्मियों को साथ लेकर अलाउंसमेंट के माध्यम से हेलमेट लगाने की अपील की थी, ताकि हादसे के वक्त वाहन पर सवार लोग सुरक्षित रह सके। अनित कुमार अपने अलग-अलग प्रयोग से जनता के बीच जगह बना चुके है। इस दौरान उनके साथ टीएसआई संजय कुमार, मेजर सुनील कुमार, सुखविंदर, हेम सिंह, ओमपाल आदि मौजूद रहे।

