जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस प्रशासन सजग हो गया है। इसी कड़ी में बड़ौत रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व सिविल पुलिस ने संयुक्त रुप से रेलवे स्टेशन व रेल गाड़ियों में चेकिंग अभियान चलाया। हालांकि इसमें कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। बिना टिकट यात्रा करने वाले कुछ लोग जरूर इधर-उधर जरूर छिपते नजर आए।
गुरुवार को बड़ौत थाना कोतवाली पुलिस व बड़ौत जीआरपी ने रेलवे स्टेशन और यहां से गुजरने वाली दिल्ली की ओर जाने वाली रेल गाड़ियों में चेकिंग अभियान चलाया। जीआरपी एसएचओ ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहती है।
दिल्ली की ओर जाने वाली रेलगाड़ियां का विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इससे कोई असामाजिक तत्व दिल्ली में पहुंचकर कोई बवाल न करा दे।उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस तक सघन चेकिंग अभियान चलाया जाता रहेगा।
पुलिस ने प्रत्येक दिन चैकिंग अभियान चलाया जाता रहेगा। चेकिंग में संदिग्ध सामान को खोजने के लिए अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन पर बैठे लोगों के सामानों को चेक किया। जीआरपी एसओ ने बताया कि चेकिंग के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

