Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

सरधना में दो युवतियों का शव मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: शुक्रवार को सरधना के रतौली गांव के जंगल में नाले में दो युवतियों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसएसपी, एसपी देहात, एसपी क्राइम, फॉरेंसिक टीम और सर्विलांस टीम समेत तमाम पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। शव को नाले से निकाल कर तलाशी ली गई। आसपास के लोगों से पहचान कराई गई, मगर शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।

दरअसल शुक्रवार को जंगल में कुछ महिलाएं घास काट रही थी। तभी उन्होंने नाले में दो युवतियों के शव पड़े हुए देखे। उन्होंने शव की सूचना गांव में कर दी। प्रधान द्वारा पुलिस को शव पड़े होने की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी देहात केशव कुमार, एसपी क्राइम, फॉरेंसिक टीम और सर्विलांस टीम भी मौके पर पहुंच गई। किसी तरह शवों को नाले से बाहर निकाला गया।

तलाशी ली गई, लेकिन उनके पास कुछ भी नहीं मिल सका। दोनों नौजवान युवती जींस और टीशर्ट पहने हुए थी। शव को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता था कि शव लगभग 4 से 5 दिन पुराने हैं। माना जा रहा है कि युवतियों की हत्या करके शव नाले में डाले गए हैं।

पुलिस की माने तो युवती तिब्बती या पहाड़ी प्रतीत हो रही है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस संबंध में इंस्पेक्टर बृजेश कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img