जनवाणी ब्यूरो |
शामली: सैंट आरसी काॅन्वेंट स्कूल में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का प्रतीक जन्माष्टमी का त्यौहार छात्र/छात्राओं द्वारा अत्यन्त हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कलात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
स्कूल के चेयरमैन अरविन्द संगल जी ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की प्रंशसा करते हुए कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार को भगवान श्री कृष्ण के जन्म के रूप में हर साल अत्यन्त हर्षोल्लास के साथ सम्पूर्ण भारत में मनाया जाता है। श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपदमास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में मध्य रात्रि में हुआ था।
भगवान श्री विष्णु ने पृथ्वी पर मानव श्री कृष्ण रूप में जन्म लेकर कंस और अन्य असुरों का वध करके मानव जीवन को उनके अत्याचारों से मुक्त कराया था। भगवान श्री कृष्ण ने पृथ्वी पर जन्म लेकर शिक्षक, संरक्षक, दार्शनिक आदि विभिन्न भूमिकाएँ निभाकर संसार को पथभ्रष्ट होने से रोका तथा अधर्म पर धर्म की स्थापना की।
श्री कृष्ण झूलना प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान लाने वाले छात्र/छात्राओं में अंश चौधरी प्रथम स्थान, अक्षी तोमर द्वितीय स्थान व अंशिका चौधरी तृतीय स्थान तथा मख्खन मटकी सजावट प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान लाने वाले छात्र/छात्राओं में तानी बालियान प्रथम स्थान, एंजल गोयल द्वितीय स्थान व आयुषि शर्मा तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
श्री कृष्ण प्रिय प्रतियोगिता की कार्यक्रम की संचालिका रिचा आर्य ने सभी बच्चों को बधाई दी। इस अवसर पर पवन गोयल, तरूण कुमार संगल, हरिओम वत्स, कुलदीप निर्वाल, अरविन्द शर्मा, नरेश पंत, लक्ष्मी जयन एवं कार्यक्रम संचालिका रिचा आर्य आदि उपस्थित रहे।

