जनवाणी संवाददाता |
खेकड़ा: कोतवाली पुलिस ने दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर चेकिंग के दौरान शनिवार को शराब से लदा एक कैंटर पकड़ा। पकड़े गए कैंटर में पुलिस ने 75 पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की बरामद की। पुलिस ने कैंटर व शराब को कब्जे में ले लिया।
कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर शाम संदिग्धों की धरपकड़ के लिए दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर अभियान चलाया। घण्टों चले इस अभियान के दौरान अज्ञात शराब तस्कर पुलिस के खौफ से शराब से भरा कैंटर हाइवे पर ही छोड़कर फरार हो गया। जिसकी सूचना किसी को पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस तहसील के सामने खड़े कैंटर को देखने के लिए पहुंची। उन्होंने केंटर की तलाशी ली।
तलाशी में केंटर में प्लास्टिक बैगों में कुछ पेटियां रखी हुई नजर आई। उन्होंने प्लास्टिक बैग खोलकर देखा तो उसमें हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। पेटियों की संख्या 75 थी। जिसकी कीमत लाखों रुपए थी। वहीं शराब तस्कर कैंटर को छोड़कर फरार हो चुका था।
पुलिस ने शराब व कैंटर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी नोवेंद्र सिंह का कहना है पुलिस चेकिंग के चलते तस्कर शराब व केंटर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा। अवैध गतिविधियों को पूर्णत बंद कराया जायेगा।

