- सरसावा थाना पुलिस ने किया तीन दिन में घटना का खुलासा
- एक बदमाश को गिरफ्तार कर कब्जे से अवैध असलाह, चोरी की बाइक बरामद
जनवाणी संवाददाता |
सरसावा: थाना पुलिस ने हरियाणा से लौटते समय बैंक कर्मी को गोली मारकर घायल करने के मामले का खुलासा कर दिया है।सरसावा थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि उसका साथी अभी फरार है। पकड़े गए आरोपी ने लूट के इरादे से बैंक कर्मी को गोली मारी थी। एसएसपी ने मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
शनिवार को सरसावा थाना पहंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ एस चनप्पा ने बताया कि बुधवार को नेशनल हाइवे पर बैंककर्मी अवनीश कुमार पुत्र रमेश निवासी ग्राम शेरपुर कोतवाली रामपुर मनिहारान को बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट के इरादे से रोक उसे गोली मार दी थी।

