जनवाणी संवाददाता |
जलीलपुर: जलीलपुर क्षेत्र ग्राम सब्दलपुर तेली में मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति द्वारा चामुंडा देवी की जमीन पर कब्जा करने को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बन गयी हैं। हिन्दू समाज के लोगों ने एसडीएम से शिकायत कर ग्राम समाज की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की हैं।
जलीलपुर क्षेत्र के ग्राम सब्दलपुर तेली में मुस्लिम समुदाय के एक व्यक्ति ने चामुंडा के रास्ते पर अवैध कब्जा कर चामुंडा देवी परिसर में अपनी मशीन व बास की बल्ली डालकर रास्ता बंद कर दिया है।
सब्दलपुर तेली के हिंदू समाज के लोगों ने इस का विरोध किया तो मुस्लिम समुदाय उक्त व्यक्ति ने हिन्दू समाज के लोगों से झड़प की और गाली गलौज की इससे गांव में तनाव की स्थिति बन गयी हैं।
ग्रामीण अजय कुमार, सुधीर कुमार,वीरेंद्र सिंह, रामकुमार सिंह, देशराज सिंह, दाता राम सिंह, करन सिंह, राकेश सिंह, राम सिंह, रामदास सिंह, चेतराम सिंह आदि का कहना है कि मुस्लिम समाज बाहर से आकर बसा है।
अन्य ग्रामीण की मदद से उसने चामुंडा देवी की जमीन पर कब्जा कर रास्ता बंद कर दिया हैं। इसकी शिकायत एसडीएम चांदपुर से की गयी। एसडीएम ने जांच कोतवाली प्रभारी को सौंप कर जांच रिपोर्ट देने को कहा हैं।
ग्रामीणों का कहना हैं कि एक वर्ष पहले भी चामुंडा पर रखी हुई हनुमान जी की मूर्ति को खंडित कर दिया था। ग्रामीणों ने रोष व्याप्त करते हुये चामुंडा देवी के रास्ते से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की हैं।

