Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

शेयर बाजार: सेंसेक्स में बढ़त के साथ निफ्टी में गिरावट दर्ज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 9.12 अंकों (0.02 फीसदी) की मामूली बढ़त के साथ 58288.60 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 13.10 अंकों (0.08 फीसदी) की गिरावट के साथ 17349 के स्तर पर खुला। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 2,005.23 अंक या 3.57 फीसदी बढ़ा था।

दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, एल एंड टी, बजाज फाइनेंस, रिलायंस और बजाज फिनसर्व के शेयर हरे निशान पर खुले।

वहीं एचडीएफसी, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, डॉक्टर रेड्डी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एनटीपीसी, नेस्ले इंडिया, एम एंड एम, एक्सिस बैंक, सन फार्मा, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, बजाज ऑटो, कोटक बैंक, टीसीएस, मारुति, टाटा स्टील, इंफोसिस और  पावर ग्रिड के शेयर लाल निशान पर खुले।

इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी दिशा

विश्लेषकों के अनुसार बाजार में इस सप्ताह भी सकारात्मक धारणा कायम रहने की उम्मीद है। हालांकि ऊंचे मूल्यांकन की वजह से बाजार में कुछ मुनाफावसूली भी हो सकती है। बाजार की दिशा काफी हद तक वैश्विक रुख से तय होगी। मालूम हो कि शुक्रवार को गणेश चतुर्थी पर बाजार बंद रहेंगे।

साथ ही अर्थव्यवस्था के पुनरोद्धार और टीकाकरण की वजह से भी बाजार में तेजी बनी रहने की उम्मीद है। विश्लेषकों के मुताबिक, रुपये में उतार-चढ़ाव, ब्रेंट कच्चे तेल के दाम और विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश के रुख से भी बाजार प्रभावित होगा।

मंगलवार को लाल निशान पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 

मंगलवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 17.43 अंकों (0.03 फीसदी) की गिरावट के साथ 58,279.48 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 15.70 अंकों (0.09 फीसदी) की मामूली गिरावट के साथ 17,362.10 के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले सत्र में हरे निशान पर खुला था बाजार 

पिछले सत्र में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। सेंसेक्स 111.94 अंकों (0.19 फीसदी) की तेजी के साथ 58408.85 के स्तर पर खुला। निफ्टी 28.90 अंकों (0.17 फीसदी) की बढ़त के साथ 17406.70 के स्तर पर खुला था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img