- डा. संजीव बालियान ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जीआईसी मैदान में सफाई अभियान चलाने का था कार्यक्रम
- रालोद व भाकियू कार्यकर्ताओं ने दी थी काले झंडे दिखाने की चेतावनी
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: भाकियू व रालोद के विरोध के चलते केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव कुमार बालियान का जीआईसी मैदान में हुई गंदगी के बाद सफाई कराने का कार्यक्रम रद्द हो गया। मंत्री के अभियान के ऐलान के बाद ही भाकियू और रालोद ने काले झंडे दिखाने और विरोध की तैयारी कर ली थी। किसी भी प्रकार के विवाद से बचने के लिए केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान ने सफाई अभियान के लिए आने से परहेज करते हुए अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया।
किसान महापंचायत के बाद जीआईसी मैदान और कॉलेजों में गन्दगी व कूड़ा होने के मामले में केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने पार्टी कार्यकतार्ओं और नागरिकों के साथ आज जीआईसी मैदान पर सफाई अभियान चलाने की घोषणा करते हुए व्यवस्था पर भी सवाल उठाये थे।
बताया गया है कि मंत्री संजीव बालियान का सफाई अभियान पर आने के ऐलान के बाद ही भाकियू और रालोद कार्यकतार्ओं ने काले झण्डे दिखाने और विरोध करने की तैयारी भी कर ली थी। किसी भी प्रकार के विवाद से बचने के लिए केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान ने सफाई अभियान के लिए आने से परहेज करते हुए अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया। मंत्री के ऐलान के बाद भाकियू कार्यकर्ता आज पालिका द्वारा चलाये गये अभियान के दौरान भी जीआईसी मैदान पर मौजूद रहे।

