Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

मौसम विज्ञान केन्द्र ने प्रदेश के 30 से अधिक जिलों को दी चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में बारिश का यह दौर 46 घंटे तक अभी थमने वाला नहीं है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र ने प्रदेश के 30 से अधिक जिलों के लिए 17 से 20 सितंबर तक के लिए चेतावनी जारी की है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इन जिलों में अगले तीन दिन भारी बारिश की संभावना हैं। कई जिलों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। आकाशीय बिजली के साथ जोरदार बारिश होगी।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, मध्य प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण इसका असर उत्तर प्रदेश के जिलों पर नजर आ रहा है। अगले दो-तीन दिनों में इसका असर कमजोर पड़ेगा तब बारिश का दौर थमेगा।

मौसम बुलेटिन के मुतबिक, बृहस्पतिवार की सबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक यानी नौ घंटे में 115 मिमी पानी बरसा। इस दौरान रायबरेली में 200 मिमी. अयोध्या में 140 मिमी., सुल्तानपुर 138.6 बारिश रिकॉर्ड की गई है।

यहां भी खूब हुई बरसात

हरदोई (ऑब्) में 74.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। जबकि कानपुर एयरफोर्स एरिया में 55.4 और नगर इलाके में 35.3 मिमी बारिश दर्ज हुई। बहराइच में 39, बांदा में 30.1, प्रयागराज में 24.0 मिमी बारिश हुई।

गोरखपुर में में महज 1 मिमी तो चुर्क में. 8 मिमी बारिश रही। 20 मिमी से कम बारिश वाले जिले हैं लखीमपुर खीरी, वाराणसी, बस्ती, झांसी, उरई, हमीरपुर, शाहजहांपुर, मेरठ और अलीगढ़। मुजफ्फरनगर, आगरा में ट्रेस हुई है बारिश।

आज सिर्फ 6 जिलों को छोड़, बाकी में भारी बारिश के आसार

सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, जालौन, बरामपुर को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में 17 सितंबर के लिए भारी बारिश के आसार जताए गए हैं।

कल से तीन दिन तक यहां के लिए चेतावनी जारी

महामायानगर, आगरा, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर, देवरिया, कुशीनगर, मेरठ, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, मथुरा, गाजियाबाद, रामपुर, बुलंदशहर, बंदायू, रामपुर, बरेली, खीरी, शाहजहांपुर, झांसी, ललितपुर, फतेहपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर, देवरिया, गोरखपुर, अंबेडकरनगर, फैजाबाद, बाराबंकी, कुशीनगर।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img