Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों का शिक्षक संघ ने विरोध किया

  • शिक्षको ने सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए किया प्रदर्शन

जनवाणी ब्यूरो |

नांगल सोती: नांगलसोती में आरबीएस इंटर कालेज के शिक्षकों ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के नेतृव में केंद्र और प्रदेश सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों का विरोध करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार कर्मचारियों का शोषण करने पर आमादा है।

रविवार को नांगल सोती में राजा भरत सिंह इंटर कालेज के प्रांगण में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों और कर्मचारियों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

बैठक में वक्ताओं ने कर्मचारियों के हितों की चिंता करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की जमकर आलोचना की। शिक्षक नेता संजय कुमार सिंह ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों को दुर्भाग्यपूर्णबताते हुए कहा कि सरकार पुरानी पेंशन बहाली सहित कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांगों की उपेक्षा कर रही है।

वही केंद्र और प्रदेश सरकार मनमानी नीतियां अपनाकर कर्मचारियों का मानसिक और आर्थिक शोषण करने पर आमादा है। जिसके बाद यहां मौजूद शिक्षकों ने केंद्र और राज्य सरकार के विरुद्ध जमकर नारे बाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

बैठक में प्रधानाचार्य राजीव कुमार चौहान, केशवशरण, हरबीर सिंह, सुरेशचंद राजपूत, अशोक कुमार, सर्वेशचन्द्र शर्मा, सत्यबीर सिंह, सत्यप्रकाश आर्य, बसन्त यादव, सतेन्द्र कुमार ,विनय कुमार, राकेश सैनी, संजय गोयल, सोनू सिंह ,भीमसेन सिंह, मुकेश सिन्हा, अश्वनी कुमार, जितेंद्र कुमार, ब्रजपाल सिंह सहित समस्त विधालय परिवार मौजूद था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img