Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का जनपद में हुआ शुभारंभ

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: जनपद के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन फिर से शुरू कर दिया गया है। रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. महावीर सिंह फौजदार एवं सदर ब्लॉक प्रमुख पति पूर्व ब्लाक प्रमुख अमित चौधरी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जड़ौदा में फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एमएस फौजदार ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन प्रत्येक रविवार को जनपद के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रात: 10 से सायं 4 बजे के मध्य किया जाएगा, जिसमें लोगों को निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श, निशुल्क जांचे, नि:शुल्क औषधि वितरण के साथ ही परिवार नियोजन से संबंधित परामर्श भी दिया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे आवश्यकतानुसार इन मेलों का लाभ उठाएं, लेकिन कोविड-19 के दिशानिदेर्शों का अनुपालन भी अवश्य करें, मेलों में शारीरिक दूरी बनाए रखें और मास्क का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान संक्रमण बढ़ने और लॉकडाउन के चलते मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों के आयोजन का कार्य बन्द कर दिया गया था।

राज्य सरकार के आदेश पर अब फिर से इस कार्यक्रम को प्रारम्भ किया गया है। रविवार को पहला आरोग्य मेला आयोजित हुआ है। स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ करने के पश्चात कार्यक्रम में व्यवस्थाओं को परखने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. महावीर सिंह फौजदार ने खतौली ब्लाक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नावला व बडसू में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलो का निरीक्षण किया।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी और कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह अपनी पूर्ण मनोयोग और सजगता के साथ मेले में अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे आवश्यकतानुसार इन मेलों का लाभ उठाएं, लेकिन कोविड-19 के दिशा-निदेर्शों का अनुपालन भी अवश्य करें, मेलों में शारीरिक दूरी बनाए रखें और मास्क का प्रयोग करें।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img