Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

भारत के हर नागरिक का मोदी ने मान बढ़ाया: बेनीवाल

  • पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष बेनीवाल ने किया वर्चुअल प्रदर्शनी का उद्घाटन

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत भाजपा के पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व और कृतत्व पर वर्चुअल प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

इस मौके पर बेनीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब साधारण परिवार में पैदा हुए और जीवन यापन की शुरुआत चाय बेचने से की और वह प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे हैं। यह कोई साधारण बात नहीं है।

उन्होंने भारत के हर नागरिक का सम्मान बढ़ाया। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने गुजरात को विश्व पटल पर लाया और पूरी दुनिया में गुजरात के विकास मॉडल की चर्चा हुई। गुजरात के विकास का पूरे देश में उदाहरण दिया जाता था।

मोहित बेनीवाल ने वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मात्र 6 वर्षों में उन्होंने बेकार हो चुके या भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले कानूनों को समाप्त किया और लालफीताशाही पर रोक लगाई । संसद के हर सत्र में नए-नए विधेयक लाये गए। संसद की कार्यक्षमता में उनके कारण बढ़ोतरी हुई।

एक समय में बहुत जटिल लगने वाली धारा 370 को बड़ी सहजता के साथ हटाया और जम्मू कश्मीर में तीन परिवारों द्वारा पैसे के दुरुपयोग को रोका गया, मुस्लिम महिलाओं से सम्बंधित तीन तलाक कानून को लागू किया, जी एस टी को लागू किया गया, राम मंदिर निर्माण का विषय अच्छे तरीके से न्यायालय के माध्यम से हल किया गया।

हाल ही में नई शिक्षा नीति लागू की गई है, जिससे देश का भविष्य और सुनहरा हो सके । यह सब दशार्ता है कि प्रधानमंत्री सत्ता में आने के बाद भी अपने उद्देश्य से नहीं भटके। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी उस व्यक्ति का नाम है जो कि अपने देश और देशवासियों से प्यार करता है और उनके जीवनस्तर को उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इससे पूर्व उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व पर बनाई गई डिजिटल स्लाइड का विमोचन किया जिसमें प्राधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा पिछले छह सालों में किये गए कामों को दिखाया गया है।

वर्चुअल कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा आईटी के क्षेत्रीय संयोजक हर्ष चतुर्वेदी, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, महानगर आई टी संयोजक आदित्य भारद्वाज, महापौर संजीव वालिया, पूर्व सांसद राघवलखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुम्बर, रविन्द्र मोल्हू, मुकेश चौधरी, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, कुलबीर राणा, किशोर शर्मा, विपिन कुमार, योग चुघ, शीतल विश्नोई, सहित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img