Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

सेना का हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, जम्मू— कश्मीर में रेस्क्यू आपरेशन जारी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पटनीटॉप इलाके में बड़ा हादसा हुआ है। नाग देवता मंदिर के ऊपर शिवगढ़ के जंगल में मंगलवार सुबह एक हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की खबर है।  सूचना मिलते ही एंबुलेंस और फायर सर्विस टीम मौके पर पहुंच चुकी है।

दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर सेना का बताया जा रहा है। घटना का कारण इलाके में भारी बारिश और धुंध बताई जा रही है।

फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। इस घटना में दो पायलट घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया है।

सूत्रों के अनुसार घायल पायलटों में से एक को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

इसी बीच घटना स्थल पर पहुंची सेना की टीम हेलिकॉप्टर के मलवे को जुटाने में लगी हुई है। हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ या उसकी आपात लैंडिंग हुई है अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है।

हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने घायल पायलट व को-पायलट को हेलीकाप्टर से बाहर निकाला।

इस बीच सेना का बचाव दल व पुलिस भी मौके पर पहुुंच गए। दोनों घायलों को ऊधमपुर कमान अस्पताल भर्ती कराया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img