Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

सियासी दबाव से आजाद घूम रहा दुष्कर्म का आरोपी बंदी

  • कप्तान के निर्देश पर हुई गिरफ्तारी

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: दुष्कर्म के मुकदमे में सत्ता के दबाव से क्लीन चिट पाने की कवायद कप्तान के निर्देशों के आगे फेल हो गई। स्थानीय पुलिस ने तमाम दबाव को दरकिनार करते हुए दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पुलिस इस प्रकरण में शीघ्र आरोप पत्र दाखिल करेगी।

जानकारी के मुताबिक कस्बे में संचालित पब्लिक स्कूल की शिक्षिका द्वारा नगर के अमर पुत्र विनीत रस्तोगी के खिलाफ दुष्कर्म करने तथा वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए थाने पर गत 9 जुलाई को मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता द्वारा कप्तान प्रभाकर चौधरी से मिलकर मुकदमे के तत्कालीन विवेचक पर सत्ता के दबाव में क्लीन चिट देने की कवायद करने का आरोप लगाया था।

दबाव में पुलिस उस पर हाथ डालने की हिम्मत नहीं कर रही थी।बाद में यह विवेचना कस्बा चौकी इंचार्ज पवन गंगवार द्वारा ग्रहण की गई।आला अफसरों के निर्देश पर विवेचक ने राजनीतिक दबाव दरकिनार करते हुए तमाम सबूत जुटाए तथा नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सीओ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि गत शाम आरोपी अमर पुत्र विनीत रस्तोगी की गिरफ्तारी कस्बे में स्थित पेट्रोल पंप के पास से की गई है।मंगलवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर दिया।

खाने के साथ हवालात में शराब परोसने का प्रयास नाकाम

दुष्कर्म के आरोप में पकड़े गए आरोपी को हवालात में खाने के साथ शराब परोसने का प्रयास थाना अध्यक्ष की सतर्कता से विफल हो गया। थाना अध्यक्ष ने जमकर लताड़ लगाई। हुआ यूं कि सोमवार की शाम व्यापारी पुत्र अमर रस्तोगी को पुलिस ने गिरफ्तार करके हवालात में बंद कर दिया था।

देर शाम कुछ लोग उसके लिए खाना लेकर थाने पहुंच गए। खाने के साथ कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर रखी गई थी।हवालात में ही आरोपी को खाने के साथ शराब पहुंचाने का प्रयास उस समय विफल हो गया,जब थाना प्रभारी शिववीर भदोरिया की सतर्कता के चलते कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर लाई गई शराब पकड़ी गई।युवक की जमकर क्लास लगाई गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img