Home Uttar Pradesh News Shamli मेरठ में ऐतिहासिक होगी प्रियंका गांधी की रैली: पंकज

मेरठ में ऐतिहासिक होगी प्रियंका गांधी की रैली: पंकज

0
मेरठ में ऐतिहासिक होगी प्रियंका गांधी की रैली: पंकज
  • उप्र उपाध्यक्ष पंकज मलिक ने तैयारियों की समीक्षा की

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में नगर के करनाल रोड स्थित एमएस फार्म में कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक ने कहा कि आगामी 29 सितंबर को मेरठ में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की रैली एतिहासिक होगी।

विधानसभा चुनाव की शुरुवात कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश से करेंगी जिसके लिए मेरठ की क्रांतिकारी भूमि पर शंखनाद किया जाएगा। पूर्व विधायक कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव सभी धर्मों एवं समुदाय के लोगों को सम्मान देने का काम किया है।

हमेशा किसान मजदूर के हक की बात की है। यूपीए की सरकार मे किसानों के बड़े कर्ज को माफ करने का एतिहासिक काम किया था। मौजूदा सरकार में किसान, मजदूर, व्यापारी वर्ग त्रस्त है। रैली की तैयारियों को लेकर जनपद में ब्लॉक स्तरीय बैठकों का आयोजन किया जाएगा।

जनपद के प्रभारी सत्यम संयम सैनी ने कहा कि मौजूदा सरकार में सभी वर्ग परेशान है। बेरोजगारी रिकार्ड स्तर पर पहुंच गई है। देश का नौजवान सुबह रोजगार की तलाश में निकलता है और शाम को मायूस होकर वापिस लौट आता है।

जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सभी धर्मों को सम्मान देने का कार्य किया गया है। कांग्रेस में हर वर्ग सुरक्षित रहता है। बैठक का संचालन शहर अध्यक्ष अनुज गौतम ने किया। इस अवसर पर अश्वनी शर्मा, प्रवीण तरार, प्रोफेसर निर्भय सिहं आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

बैठक में डा. चयनसिंह पुंडीर, शेखरचंद पाल, देवदत्त शर्मा, रामकिशोर पारचा, राजेश कश्यप, जबरसिह पाल, ओमप्रकाश सैनी, चौधरी रणकुमार समाजसेवी, कैप्टन खुशीर्द बनत, अरूण शर्मा, लोकेश कटारिया, सीमा जाटव, अश्वनी कौशिक, राजेंद्र गोल्डी आदि उपस्थित रहे।