Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

सिंघावली पुलिस ने मुठभेड़ में शराब के साथ एक तस्कर पकड़ा

  • शोभापुर गांव के जंगल में चल रहा था शराब बनाने का धंधा, मुखबिर की सूचना पर मारा छापा
  • बागपत कोतवाली पुलिस ने दस किलो गांजा के साथ पकड़ा एक तस्कर, जेल भेजा गया

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के शोभापुर गांव के जंगल में बडे स्तर पर नकली शराब बना रहे एक तस्कर को पुलिस ने मुखबीर की सूचना मिलने पर मुठभेड के दौरान दबोच लिया।

उसके कब्जे से पुलिस ने साढ़े तीन लीटर अपमिश्रित शराब, चार पव्वा देशी शराब, ढाई सौ ग्राम नौसादर, एक किलोग्राम यूरिया, पचास मिलीग्राम स्प्रिट व 19 खाली पव्वा बरामद कर भेज दिया है। वहीं बागपत कोतवाली पुलिस ने शुगर मिल के पास से दस किलो गांजा के साथ एक तस्कर को पकड़ा है और उससे पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया।

क्षेत्र में मिलावटी शराब बनाने का धंधा काफी जोरों से चल रहा है और तस्कर भी लगातार पकड़े जा रहे है, लेकिन उसके बाद भी तस्करों के अंदर पुलिस का डर तक नहीं दिखाई दे रहा है। रविवार को भी सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने एक तस्कर को मुठभेड के बाद नकली शराब के साथ पकड़ा है।

50 9

शोभापुर गांव के जंगल में एक तस्कर नकली शराब बना रहा था तो मुखबीर ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद इंस्पेक्टर शिवप्रकाश पुलिस फोर्स के साथ जंगल में पहुंचे और वहां मुठभेड को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने लगा। बाद में उसका पीछा करने के बाद पकड़ लिया।

पूछताछ में उसने अपना नाम शाबिर पुत्र आरिफ निवासी श्यामनगर आजाद पब्लिक स्कूल के पास लिसाडी गेट मेरठ बताया है और उसके कब्जे से पुलिस ने साढ़े तीन लीटर अपमिश्रित शराब, चार पव्वा देशी शराब, ढाई सौ ग्राम नौसादर, एक किलोग्राम यूरिया, पचास मिलीग्राम स्प्रिट व 19 खाली पव्वा बरामद कर भेज दिया है।

कोतवाली पुलिस ने गांजा के साथ पकड़ा तस्कर

कोतवाली इंस्पेक्टर नोवेन्द्र सिरोही ने बताया कि शनिवार की रात को वह पुलिस फोर्स के साथ शुगर मिल के पास मेरठ रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान ईदगाह बागपत निवासी कुलदीप पुत्र राजपाल अपनी बाइक से जा रहा था तो जब उसे रुकने का इशारा किया तो वह नहीं रूका और भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा करके पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से दस किलो चार सौ ग्राम अवैध गांजा मिला। पुलिस ने उसको हिरासत में लेने के बाद जेल भेज दिया। उसके पास से दस किलो गांजा व बाइक बरामद की है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

Comments are closed.