- जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन, कॉलेज प्रशासन पर लगाएं गंभीर आरोप
जनवाणी संवाददाता |
भोपा: कॉलेज में मनमानी फीस वसूलने व शुल्क में भेदभाव के चलते कुछ छात्र छात्रा कॉलेज छोड़ने के लिए मजबूर हो गए हैं छात्र छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष से कार्यवाही की मांग की है जिला पंचायत अध्यक्ष ने कॉलेज प्रशासन से वार्ता कर मामले के समाधान का आश्वासन दिया है।
मुजफ्फरनगर बिजनौर सीमा पर स्थित भगवंत इंस्टिट्यूट आफ मेडिकल साइंस मुजफ्फरनगर से बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल के पास पहुंचे जीएनएम,एएनएम व बीएससी नर्सिंग के छात्र छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की छात्र छात्राओं ने आरोप लगाया कि उनसे मनमाना शुल्क वसूला जा रहा है तथा शुल्क वसूलने में भी भेदभाव किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि उन्होंने कई बार समस्याओं के समाधान के लिए कॉलेज के डायरेक्टर से अपनी शिकायत बताई तो उन्हें डरा धमका कर परीक्षा में नंबर कम करने , प्रैक्टिकल नहीं कराने व क्लास से बाहर निकलवा दिया जाता है और उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं किया जाता है।
इसे अपना व्यवसाय बताते हुए मनमानी करने की धमकी दी जाती है छात्र छात्राओं ने बताया कि कॉलेज प्रशासन द्वारा उनका उत्पीड़न करने पर वह काफी परेशान हो गए हैं और उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है जिससे वह कॉलेज छोड़ने के लिए मजबूर हो गए हैं जिला पंचायत अध्यक्ष ने कॉलेज प्रशासन से वार्ता कर समस्या के जल्द से जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।

