Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

डेंगू वायरल से कराह रहा शहर, मरीजों की तेजी से बढ़ रही संख्या

  • जिला अस्पताल से लेकर मेडिकल में लगी मरीजों की लंबी लाइन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पिछले दो साल से कोरोना की मार झेल रही शहर की जनता अब डेंगू की चपेट में आ रही है। हर दिन डेंगू के बढ़ते केस को देखकर स्वास्थ्य विभाग एक बता फिर सतके में आ गया है। तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मरीजों की संख्या को देखकर अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की टीम को कोरोना की तीसरी लहर के आने भी भय बना हुआ है। मेडिकल, जिला अस्पताल के साथ ही शहर के अन्य अस्पतालों में भी डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डेंगू और वायरल की गिरफ्त में लोग कराह रहे हैं।

अस्पतालों में वायरल की दवा लेने पहुंच रहे लोगों को पहले कोरोना की जांच के लिए कहा जा रहा है। डेंगू और वायरल का कहर रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी तहर टीम बनाकर काम कर रही है, लेकिन इसके बाद भी मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को भी मेडिकल और जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अखिलेश मोहन ने बताया कि लोग पहले के मुकाबले ज्यादा जागरूक हो रहे हैं। हर जगह लोगों ने साफ-सफाई रखनी शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लार्वा मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम जिस घर में लार्वा निकलता है। उसके आसपास के करीब 50-60 घरों का निरीक्षण करती है। स्वास्थ्य विभाग टीम शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग और एंटी लार्वा स्प्रे लगातार कर रही है। लोगों से अपील करते हुए का कि साफ सफाई का विशेष ध्यान दे घर ही आसपास के क्षेत्र को भी साफ रखने में सहयोग दे। इसमें सावधानी बरतने की जरूरत है। यह बुखार समय के साथ कम होने लगेगा सावधानी रखने की जरूरत है।

रोहटा ब्लॉक में मिले डेंगू के 10 मरीज

शुक्रवार को जा जिले भर में कुल 26 मरीजों की पहचान डेंगू के रूप में की गई तो जिनमें से 10 मरीज अकेले और रोहटा ब्लॉक के निकले। लोगों में भी डेंगू के बढ़ते मरीजों को लेकर दहशत कायम हो गई। खुद स्वास्थ्य विभाग कठघरे में खड़ा हो गया। प्रकरण को लेकर जिला पंचायत सदस्य सम्राट मलिक शुक्रवार को खंड विकास कार्यालय पर पहुंचे जहां उन्होंने खंड विकास अधिकारी राजीव वर्मा व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. अमर सिंह से नाराजगी जताते हैं उनके सामने हंगामा के आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग व खंड विकास कार्यालय के कर्मचारियों ने गांवों में एंटी लार्वा की दवाई के छिड़काव को लेकर कर खानापूर्ति करके रख दिया। जब भी गांव में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

डीएम ने डेंगू नियंत्रण और मेगा टीकाकरण की समीक्षा

जिलाधिकारी के. बालाजी ने आज डेंगू के नियंत्रण, कोविड टीकाकरण व 27 सितम्बर 2021 को होने वाले मेगा टीकाकरण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा वर्चुअल बैठक कर की। जिलाधिकारी ने कहा कि डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी आवश्यक कदम उठाये जाये। उन्होंने बताया कि आगामी 27 सितम्बर 2021 को मेगा टीकाकरण कार्यक्रम जनपद में होगा जिसका लक्ष्य एक लाख 20 हजार है।

उन्होंने इस संबंध में सभी एमओईसी से उनके द्वारा की गयी तैयारियों की जानकारी ली व आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। टीकाकरण के लक्ष्यों को पूर्ण किया जाये। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा कि जहां कहीं भी डेंगू मरीज मिलते है उस संबंध में निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार तुरंत आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

स्वास्थ्य विभाग अन्य विभागों से समन्वय कर यह सुनिश्चित करें कि फागिंग व साफ-सफाई का कार्य नियमित रूप से जारी रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन को डेंगू से बचाव व उसकी रोकथाम के संबंध में जागरूक किया जाये। जिलाधिकारी ने मेगा टीकाकरण के संबंध में कसेरू बक्सर, अब्दुल्लापुर, ब्रह्मपुरी, तारापुरी, कैन्ट, रजबन, मकबरा डिग्गी, हस्तिनापुर, जानी, जाहिदपुर, कंकरखेडा, भावनपुर, खरखौदा, माछरा, मलियाना, मवाना, जयभीम नगर, पुलिस लाइन, राजेन्द्र नगर, रोहटा, लक्खीपुरा, साबुन गोदाम व सरूरपुर सहित सभी एमओआईसी से उनके द्वारा की गयी तैयारियों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. प्रवीण गौतम ने बताया कि 27 सितम्बर 2021 को मेगा टीकाकरण कार्यक्रम में जनपद का लक्ष्य एक लाख 20 हजार है जिसके लिए 400 सेशन होंगे। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है तथा मेगा टीकाकरण को सफल बनाया जायेगा।

उन्होने कहा कि जनपद में वैक्सीनेटर की कोई कमी नहीं है। इस अवसर पर एसपी सिटी विनीत भटनागर, एसडीएम मवाना कमलेश गोयल, एसीएमओ डा. पूजा शर्मा, सभी एमओआईसी, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

डेंगू से बढ़ी कीवी, नारियल की डिमांड

बदलते मौसम में जहां वायरल ने लोगों को परेशान किया हुआ हैं। वहीं, डेंगू का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर में रोजाना डेंगू बुखार के मरीज मिल रहे हैं। ऐसे में बाजारों में इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फलों की डिमांड भी बढ़ गई है। जिनमें कीवी और पानी वाले नारियल की खासतौर पर मांग बढ़ी है। इसी वजह से इन फलों के दाम भी आसमान छूने लगे हैं।

फलों की दुकानों पर कीवी और नारियल की डिमांड इस कदर बढ़ गई है कि विक्रेताओं ने इसे बढ़े दामों से बेचना शुरु कर दिया है। बता दें कीवी और नारियल वायरल और डेंगू बुखार में काफी लाभदायक है। दोनों ही फल इम्यूनिटी क्षमता बढ़ाने में काम आते हैं।

हालांकि कीवी पहले से ही महंगा फल है, लेकिन नारियल की कीमतें भी डिमांड के चलते बढ़ने लगी हैं। बता दें कि पहले कीवी का एक पीस 25-30 रुपये में बेचा जा रहा था, जो कि अब 40-45 रुपये बेचा जा रहा है। उधर, 50-60 रुपये में मिलने वाला नारियल इन दिनों 70 पार कर रहा है। ऐसे में लोगों की जेबों पर भी भारी झटका लग रहा है। हालांकि इनके फायदों को देखते हुए लोग काफी खरीद भी रहे हैं।

कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के फल विक्रेता शिवम ने बताया कि इन दिनों कीवी और नारियल काफी लोग खरीद रहे हैं। पहले के मुकाबले इनकी बिक्री बढ़ने लगी है। वहीं, ज्यादा डिमांड के चलते मंडी से भी दाम बढ़े मिल रहे हैं। साथ ही डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक होना भी चाहिए, क्योंकि सुरक्षा से ही बचा जा सकता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img