Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

रोहटा रोड पर नाला निर्माण, जनता परेशान, रोजगार ठप

  • दो माह से कछुए चाल हो रहा नाले का निर्माण
  • जगह-जगह लगे रेत के ढेर, आवागमन बाधित

जनवाणी संवाददाता

मेरठ: रोहटा रोड हो रहे नाला निर्माण इन दिनों लोगों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है। नाला निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री रेत, डस्ट आदि सड़कों पर ही फैला दिया गया है। जिसके चलते यहां से लोगों का आना-जाना तक दुभर हो गया है। यहां रहने वाली जनता परेशान है, दुकानदारों ने दुकाने बंद कर दी है। रोजगार पर असर पड़ रहा है, लेकिन अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं है। कछुए की चाल से नाला निर्माण कराया जा रहा है।

रोहटा रोड पर गगन विहार कालोनी से लेकर गॉडविन स्कूल तक करीब एक किमी का नाले का निर्माण कराया जा रहा है। इन दिनों यहां पर रहने वाली जनता पूरी तरह से परेशान है, नाले की किनारे बनी दुकानें महीनों से बंद पड़ी है, रोजगार खत्म-सा हो गया है।

नाला खुदने के कारण ग्राहक दुकान तक नहीं पहुंच पा रहा, वही बात सड़क की करें तो सड़क पर भी ठेकेदार ने रोड़ी, डस्ट, रेट फैला रखी है जो आए दिन हादसे का कारण बनते हैं। रोहटा रोड की करीब सवा लाख आबादी पिछले दो-तीन माह मुश्किल में है। सरकारी महकमें इस संकट से मुक्ति दिलाने के बजाय मलाई काट रहे हैं।

मौके पर हो रहे काम को देखकर लगता नहीं कि जो टारगेट है, अधिकारी या फिर ठेकेदार इस टारगेट का पूरा करा पाएंगे। रोडटा रोड पर सड़क के दोनों ओर नाला बनाने का करोड़ रुपये का मामला गोलमाल हो गया है।

07

सूत्रों के अनुसार यह जिम्मा एमडीए को दिया गया था। इसमें भी बड़ा खेल हुआ है नाला निर्माण के दौरान कहीं भी न तो नाले का बेस लेवल लिया गया है और न ही कहीं पर अतिक्रमण हटाया गया है। नाला निर्माण में लगायी जाने वाली सामग्री जिसमें र्इंट, रेत, डस्ट आदि भी निचले स्तर की इस्तेमाल की जा रही है।

शुक्रवार को रोहटा रोड पर हो रहे नाले निर्माण की बाकियां देखी और आसपास के लोगों से बात की जनता ने अपनी परेशानी बतायी। दो-तीन माह से नाले निर्माण कराया जा रहा है, नाला खुदाई के दौरान निकले वाली गंदगी को वहीं सड़क पर ही फेक दिया जा रहा है। जो जनता के लिए मुसीबत बना हुआ है।

08 1

निर्माण को लेकर कई बार लगे आरोप

रोहटा रोड पर हो रहे नाले निर्माण को लेकर कई बार आरोप भी लगे है। सामाजिक संगठन कार्यकर्ताओं ने आलाधिकारियों से शिकायत तक की है। रोहटा रोड नाले के निर्माण में मानकों को ताक पर रखकर घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है।

लैब भेजे जा चुके सैम्पल

नाला निर्माण में इस्तेमाल हो रही सामग्री के सैम्पल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, लेकिन अभी तक सैम्पलों की जांच रिपोर्ट नहीं आ पायी है, अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित ठेकेदार पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

परेशान जनता

रोहटा रोड पर सड़क के दोनों ओर हो रहे नाला निर्माण के कारण यहां की जनता के साथ ही यहां के दुकानदार तक परेशान है। नाला बनने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है गलियों पानी भर जता है जो कई कई दिनों तक भरा रहता है। इससे बीमारी फैलने का भी खतरा है।

लोगों ने बयां किया दर्द
नाले के निर्माण को करीब दो माह से ज्यादा का समय हो गया है, निर्माण बिल्कुल धीमी गति से चल रहा है, दुकानदार दुकान तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, ग्राहक कैसे पहुंचेगा। काम बंद हो गया है सुबह से शाम तक खाली बैठकर चले जाते हैं।           -समीर, दुकानदार

कई दिनों में जाकर दुकान तक पहुंचने का रास्ता बना पाए हैं। बड़ी मुश्किलों से काम हो रहा है। कई बार ठेकेदार को रास्ता देने के लिए कहा, लेकिन कोई सुनता तक नहीं है। अपने आप ही रास्ता बनाकर दुकान खोलनी शुरू की है। काम ठप हो गया है।                                                                                                                                 -महेश तोमर, दुकानदार

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...

न जाने कौन सा पल मौत की अमानत हो…!

  राजेंद्र बज जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। कब किसी के...

अकालग्रस्त क्षेत्र में ड्यूटी की चाहत

ड्यूटी तो वे कर रहे थे, लेकिन वे संतुष्ट...

गीतों में ढला था आशा का जीवन

पिछले कुछ वर्षों में भारतीय फिल्म जगत को लगातार...
spot_imgspot_img