- काठा में रालोद की ओर से हुआ कार्यक्रम
मुख्य संवाददाता |
बागपत: काठा गांव में रालोद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दलित समाज के दर्जनों लोगों ने रालोद में आस्था जताई और पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। रालोद नेताओं ने पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।
काठा गांव में रविवार को रालोद की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के नेताओं की मौजूदगी में दलित समाज के दर्जनों लोगों ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की और चौधरी जयंत के हाथ मजबूत करने का भरोसा दिया।
सदस्यता लेने वालों में अनुज, जगपाल उर्फ जग्गू, हरिराम, जयसिंह, भोपाल, कृष्ण मास्टर, रोहित, रवि, विपिन, प्रीतम, राहुल, संदीप, अंकुश, गोविंदा, सचिन, कपिल, जॉनी, अशोक, अंकित, रूपेश, बाबूराम, ललित, राहुल, गौरव, संदीप, पिन्टू, प्रवेन्द्र, रोहित, राजीव, मोहित, दीपक, रवि, सुमित, अमरपाल, अशोक, पप्पू, छोटे, धर्मेन्द्र, अनिकेत, नितिन, सोनू, संजय, सनी, पंकज, राहुल, बबली, मनोहर, भोपाल, काले, अमित, सुनील, राजू, कपिल, हरीओम, हरिराम, जयसिंह, जिले, रमेश, टीटू, मोनू, बबलू आदि शामिल रहे। पार्टी नेताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार जनहित के लिए नहीं बल्कि अपने लिए सत्ता में बैठी है। उसे जनता से कोई मतलब नहीं है।
उन्होंने कहा कि रालोद किसान, गरीब, मजदूर, दलित व शोषितों की आवाज उठाता आया है और आगे भी उठाने का काम करेगा। हर वर्ग को साथ लेकर चलेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पति जय किशोर, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल चौधरी गुर्जर, जिला पंचायत सदस्य सुभाष गुर्जर, राष्ट्रीय सचिव अहमद हमीद, महासचिव एडवोकेट धमेंद्र काठा आदि मौजूद रहे।

