Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

ऋषिकेश एम्स में ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को उत्तराखंड में हैं। वह ऋषिकेश एम्स में ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करेंगे। साथ ही वर्चुअल माध्यम से वह देशभर के मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों में स्थापित करीब 35 ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण भी करेंगे।

उत्तराखंड के लिए कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं पीएम

हालांकि प्रधानमंत्री का यह राजनीतिक दौरा नहीं है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि वह उत्तराखंड के लिए कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से शासन व प्रशासन के स्तर पर पीएम के दौरे की तैयारियां चल रहीं थीं।

मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधू ने समीक्षा बैठक भी की थी। देहरादून के जिलाधिकारी ने भी प्रशासनिक अधिकारियों को मोर्चे पर उतार दिया है। विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) ने ऋषिकेश हेलीपैड और एम्स तक डेरा जमा लिया है। सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

उत्तराखंड की धरती से विशेष प्रेम

प्रधानमंत्री का उत्तराखंड की धरती से विशेष प्रेम है। ये हमारे लिए खुशी के क्षण हैं। हम तो यही चाहते हैं कि वह उत्तराखंड की धरती पर बार-बार आएं।

वह जब भी उत्तराखंड आते हैं, हम सब को जनसेवा के कार्य करने की नई ऊर्जा मिलती है। पीएम का यह दौरा विकास के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा।
– पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img