जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के मनरेगा में एक इंजीनियर और उनके आलाधिकारी के बीच छुट्टी को लेकर बहस छिड़ी हुई है।
इंजीनियर आत्मा को जानने के लिए रविवार को छुट्टी की मांग कर रहा है, वहीं, जनपद सीईओ ने रविवार को काम करने का आदेश देकर उसी की भाषा में जवाब दिया है।
जनपद पंचायत सुसनेर के इस इंजीनियर ने लिखा कि उन्हें अपने पिछले जन्म का आभास हुआ है और वह इसको जानना चाहते हैं, इसलिए उन्हें रविवार को छुट्टी चाहिए।
आगर मालवा जिले में रविवार की छुट्टी के लिए मनरेगा में तैनात इंजीनियर राजकुमार यादव को पिछले जन्म का आभास हुआ है।
इस बावत सीईओ को पत्र लिखकर छुट्टी की मांग की है। सुसनेर जनपद में पदस्थ उपयंत्री राजकुमार यादव ने जनपद सीईओ पराग पंथी को पत्र लिखा।
राजकुमार यादव ने लिखा कि उन्हें अपने पिछले जन्म का आभास हुआ, जिसमें हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी पिछले जन्म के सखा नकुल थे, वहीं, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत शकुनी मामा थे।
इंजीनियर ने इस पत्र को जनपद पंचायत के ऑफिशियल ग्रुप में डाला दिया। जिसपर जनपद सीईओ ने उन्हीं की भाषा में दिया है। ग्रुप का यह मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है।

