Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

मालगाड़ी के दो पहिए ट्रैक से उतरने पर मचा हड़कंप

  • दुर्घटना राहत ट्रेन ने पहियों को ट्रैक पर चढ़ाया

जनवाणी संवाददाता |

नगीना: पुरैनी रेलवे स्टेशन पर शंटिंग के दौरान मालगाड़ी डिब्बे के दो पहिए नीचे उतर जाने से रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मुरादाबाद से पुरैनी रेलवे स्टेशन पर पहुंची दुर्घटना राहत ट्रेन ने गार्ड के डिब्बे के पहियों को पटरी पर चढ़ाया।

पुरैनी रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक रोहिताश कुमार ने बताया कि पुरैनी रेलवे स्टेशन पर लूप लाइन पर मालगाड़ी के 21 खाली डब्बे खड़े थे। सोमवार को खाली डब्बों को लेकर एक मालगाड़ी स्टेशन पर खड़े मालगाड़ी के खाली 21 डब्बों को लेने आई थी। शंटिंग के दौरान डब्बों को मालगाड़ी में जोड़ते समय मालगाड़ी के गार्ड के डिब्बे के दो पहिए अचानक पटरी से उतर गए तो तत्काल गार्ड के डब्बे को मालगाड़ी से अलग कर मालगाड़ी को रवाना कर दिया। सूचना पर मुरादाबाद से पुरैनी रेलवे स्टेशन पर दुर्घटना ट्रेन पहुंची, जिसने करीब 15 मिनट बाद डब्बे को पटरी पर चढ़ा दिया। इस घटना में किसी तरह का जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...
spot_imgspot_img