Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

पेंशन बहाली व निजीकरण के विरोध में पद यात्रा निकालेंगे कर्मचारी

  • अटेवा पेंशन बचाओ मंच बैनर तले आधा दर्जन विभागों की बैठक में लिया गया निर्णय
  • 22 को निकालेंगे पद यात्रा

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: जिला अस्पताल में अटेवा पेंशन बचाओ मंच बैनर तले आधा दर्जन विभागों की बैठक आयोजित की गई और सभी ने निर्णय लिया कि वह पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण के विरोध में 22 अक्टूबर को अस्पताल से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रकट करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपकर मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

42 6

जिला अस्पताल में अटेवा पेंशन बचाओ मंच बैनर तले बैठक में वक्ताआें ने कहा कि सभी कर्मचारी भारत छोड़ों, एनपीएस व निजीकरण के विरोध में पद यात्रा निकालकर आंदोलन करेंगे। जब तक निजीकरण व पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती तब तक वह शांत नहीं बैठने वाले। यह सरकार उनका उत्पीड़न कर रही है, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। कहा कि प्रांतीय आहवान पर 22 अक्टूबर को जिला अस्पताल से डीएम कार्यालय तक पैदल यात्रा निकाली जाएगी और अपना विरोध जताते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे।

साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगे पूरी नहीं होती तो बडे स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर लेखपाल संघ से विवेक शर्मा, जितेन्द्र गुप्ता, नियमित वर्कचार्ज संघ के कोमल पंवार, बिजेन्द्रपाल, प्रमोद कुमार, फार्मेसिस्ट संघ के ओमवीर मलिक, मोहित त्यागी, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मुकेश कुमार शर्मा, निमेष गोयल, लोक निर्माण विभाग से राजीव कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ से सुनील कुमार, सफाई कर्मचारी संघ से मनोज कुमार, राष्ट्रीय शैक्षिक संघ से केएल भारती, संजीव शर्मा, ब्रिजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img