Monday, April 20, 2026
- Advertisement -

सिटी स्टेशन: रेलवे टिकट काउंटर पर डिजिटल पेमेंट बेमानी

  • सिटी स्टेशन पर चाहिए टिकट तो चलेगा कैश नहीं है कोई अन्य व्यवस्था

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: अगर आप रेल में यात्रा करने का विचार कर रहे हैं और स्टेशन टिकट काउंटर पर टिकट लेने के लिए कतार में खड़े हैं। तो आपको कैश साथ में लेना जरूरी है, अन्यथा इसका विचार छोड़ दीजिए। जी हां! मेरठ सिटी स्टेशन पर डिजिटल पेमेंट जैसी कोई व्यवस्था नहीं है।

इसके लिए आपको कैश से ही टिकट लेना होगा, अन्यथा आॅनलाइन रिजर्वेशन का ही तरीका अपनाएं। ये हाल भारतीय रेल विभाग का है। जिसका अलग से बजट बनता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिजिटल इंडिया का नारा दे रहे हैं, लेकिन रेल विभाग भी अभी तक डिजिटल नहीं है।

डिजिटल इंडिया जैसे दावे करने वाली सरकार रेलवे के सभी स्टेशनों को डिजिटल करने में नाकाम साबित दिखाई दे रही है। आज के समय में जहां एक चाय की टपरी से लेकर फाइव स्टार होटल में भी यूपीआई के जरिए पेमेंट किया जा रहा है। वहीं, मेरठ के सिटी स्टेशन की टिकट विंडो ओनली कैश का फंडा ही अपनाया जा रहा है।

10 8

सिटी स्टेशन के टिकट विंडो पर यूपीआई आईडी, पेटीएम या गूगल पे किसी भी तरह से आॅनलाइन पेमेंट नहीं किया जा सकता है। यदि आप को रेल टिकट या कोई भी प्लेटफार्म टिकट खरीदना है तो सिर्फ कैश ही साथ लेकर चलें। आॅनलाइन पेमेंट न होने की वजह से कई बार यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

जिससे कई बार यात्रियों को कैश न होने की वजह से निराश ही लौटना पड़ता है। गौरतलब है कि अन्य शहरों में कई बड़े स्टेशनों पर आॅनलाइन पेमेंट की सुविधा उपलब्ध है। लेकिन मेरठ सिटी स्टेशन पर अभी तक इस तरह की सुविधा शुरु नहीं की गई है।

रेल नीर के अलावा स्टेशन पर मौजूद पानी के सभी ब्रांड

रेलवे द्वारा स्टेशन पर सिर्फ नीर पानी की बोतल ही बेचने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं, लेकिन सिटी स्टेशन नीर को छोड़ बाकी सभी कंपनियों का पानी आपको आसानी से उपलब्ध हो सकता है। स्टेशन पर लगभग सभी स्टॉल वालों के पास नीर को छोड़ अन्य ब्रांड की पानी की बोतले मौजूद हैं और यह सब अधिकारियों की नाक नीचे ही किया जाता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

J&K: जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरी बस, 15 लोगों की हुई मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में...
spot_imgspot_img