Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

सुशांत केस: बॉलिवुड में फैली खुशी, जानिए ऐसे जताई गई खुशी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रह चुकीं अंकिता लोखंडे ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद ट्वीट किया। अंकिता ने ट्वीट में लिखा, ‘ सच्चाई की जीत हुई है।’ इसके साथ ही अंकिता ने हैशटैग में इस बात का जिक्र किया कि सुशांत के न्याय के लिए पहला कदम सफल हुआ है।

कंगना रनौत की टीम ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘इंसानियत की जीत हुई, सुशांत के लिए लड़ रहे हर एक वॉरियर को शुभकामनाएं।’ सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले की तारीफ करते हुए कंगना ने ताली बजाने के इमोजी का भी इस्तेमाल किया है।

अक्षय कुमार  ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर ट्वीट करते हुए कहा, “सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के लिए SC ने CBI जांच के आदेश दिए हैं। हमेशा सत्य की जीत हो।”

अनुपम खेर ने भी ट्वीट में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जय हो.. जय हो.. जय हो..’ इसके साथ ही उन्होने कुछ  इमोजीस का भी इस्तेमाल किया है।

सोशल मीडिया पर सितारों के साथ ही साथ सुशांत के फैंस भी इस फैसले पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। सुशांत के फैन पेज से सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img