- रोटरी क्लब, शामली के तत्वावधान में मेला
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: शुक्रवार की रात में रोटरी क्लब, शामली के तत्वावधान में दीपावली मेले का आयोजन नगर के वीवी इंटर कालेज में किया गया। रिबन काटकर मेले का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल और उनकी धर्मपत्नी मीनू संगल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी और राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता प्रसन्न चौधरी के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया।

रोटरी क्लब शामली की ओर से चार लोडर रिक्शा (रेहड़ा) समाज के चार जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क वितरित किए गए। इसके पश्चात अतिथियों ने मेले का अवलोकन कर मेले का लुफ्त उठाया। कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा स्टेज परफर्मेंस, ग्रुप डांस, सिंगिंग परफर्मेंस प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगाए गए।
मेला कमेटी द्वारा करनाल से सागर रत्ना,अमृतसर से चूर-चूर नान, मुजफ्फरनगर की चांद बलि की चटपटी चाट, इटालियन पिज्जा एवं अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल , घरेलू आइटम, रेडीमेड गारमेंट्स, होजरी, ब्यूटीक आदि के द्वारा स्टाल लगाए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविंद संगल और विशिष्ठ अतिथि प्रसन्न चौधरी ने स्टॉल का अवलोकन किया।

