जनवाणी संवाददाता |
थानाभवन: शनिवार को डीएम जसजीत कौर तथा एसपी सुकीर्ति माधव ने थानाभवन कस्बे की मंडी समिति पर धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए क्रय केंद्रों पर आने वाले सभी किसानों के बैठने की उचित व्यवस्था हो, स्वच्छ पीने के पानी की व्यवस्था उपलब्ध हो।
किसानों को धान तौल में कोई भी दिक्कत ना हो। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्रों पर मौजूद कर्मचारी, अधिकारी यह तय कर लें जितना भी धान क्रय केंद्रों पर आ रहा है उसे उसकी खरीद सुनिश्चित हो। धान में मानकता से अधिक मोस्चराईज न हो। इस दौरान उप जिलाधिकारी शामली संदीप सिंह, जिला विपणन अधिकारी, मंडी सचिव थानाभवन उपस्थित रहे।

