Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

ताला तोड़कर आठ कैदी फरार, सीमाएं सीलकर चेकिंग शुरू की

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: जिला मुख्यालय रोशनाबाद स्थित अस्थाई जेल से बदमाश कलीम और नरेंद्र वाल्मीकि गैंग के पांच गुर्गे समेत आठ विचाराधीन कैदी बैरिक का ताला तोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने फरार कैदियों की तलाश में जंगलों में कॉबिंग शुरू कर दी है। उधर एसएसपी के आदेश पर सीमाओं पर सख्ती बढ़ा दी गई है।

पांच आरोपियों को ज्वालापुर पुलिस ने हाल ही में आरएसएस से जुड़े प्रॉपर्टी डीलर से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था। घटना मंगलवार की सुबह की है, जब रोशनाबाद स्थित भिक्षुक गृह में बनी अस्थाई जेल से आठ कैदी फरार हो गए।

कैदियों ने सुबह बैरिक में लगा ताला तोड़ा और दो मंजिला छत से कूदकर अस्थाई जेल से फरार हो गए। इसका पता तब चला जब सुरक्षाकर्मी बैरिक पर पहुंचा। देखा की दो बैरिक खाली है।

सूचना मिलते ही जेल से लेकर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। फरार कैदियों की तलाश में सिडकुल पुलिस ने आसपास के जंगल में कॉम्बिंग अभियान चलाया। शाम तक आरोपियों का कुछ पता नहीं चल सका है।

फरार कैदियों में नरेंद्र वाल्मीकि गैंग के शूटर सागर पुत्र अमर राज निवासी सैनिक कॉलोनी चावमंउी रुड़की, निशांत वर्मा पुत्र धीरज वर्मा निवासी सैनिक कॉलोनी चाऊ मंडी रुड़की के साथ ही कलीम गैंग के गुर्गे रजत सती पुत्र राजेंद्र सती निवासी खड़खड़ी हरिद्वार, नीशु शर्मा उर्फ बिजली पुत्र देवेंद्र शर्मा निवासी मोहल्ला रामगढ़ खड़खड़ी हरिद्वर।

शुभम पंवार पुत्र विक्रम पंवार निवासी सेलाकुंई देहरादून के अलावा अन्य तीन कैदी विपुल उर्फ छोटा पुत्र मांगेराम निवासी ब्रह्मपुर मंगलौर, बिट्टू पुत्र मोहर सिंह उर्फ कल्लू निवासी देवबंद सहारनपुर, वाजिद पुत्र नाजिर निवासी गढ़मीरपुर रानीपुर फरार है।

कार्यवाहक एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि कैदियों की तलाश की जा रही है। सीमाओं पर सख्ती बढ़ा दी है। मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए गए है। बताया कि जल्द ही फरार कैदियों की गिरफ्तारी हो जाएगी। पड़ोसी जनपदों की पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img