Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

मणि शामली और वीशु ऊन के एसडीएम बनें

  • ऊन से मणि अरोड़ा का शामली तहसील ट्रांसफर
  • बरेली से आए वीशु राजा को ऊन की जिम्मेदारी

जनवाणी संवाददाता |

ऊन: जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा उप जिलाािकारी ऊन मणि अरोड़ा का स्थानांतरण शामली सदर तहसील किया गया। साथ ही, बरेली से स्थानांतरित होकर आए उप जिलाधिकारी वीशु राजा को तहसील ऊन का पदभार सौंपा है। दोनों उप जिलाधिकारी ने तहसील कार्यालय पर पहुंचकर अपना-अपना पदभार ग्रहण किया।

बता दें कि मणि अरोड़ा जिले की कैराना में भी उप जिला अधिकारी के पद पर रह चुकी हैं। उसके बाद तहसील ऊ न तथा अब शामली तहसील में चार्ज संभाला है। मणि अरोड़ा जिले की तीनों तहसीलों में उप जिला अधिकारी के पद पर कार्य करने वाली पहली उप जिलाािकारी है। ऊ न में स्थानांतरित होकर आए 2015 बैच के पीसीएस वीशु राजा ने सबसे पहले मथुरा में ब्लॉक में बीडीओ के पद पर कार्य किया।

उसके बाद नगर निगम मेरठ में कार्य करने के बाद पहली तैनाती बरेली में उप जिला अधिकारी के पद पर मिली। वहां पर तीन तहसीलों में उप जिला अधिकारी पद पर रहने के बाद शामली में स्थानांतरण हो गया जिसके बाद तहसील ऊन का पदभार ग्रहण किया। अधिकारियों ने पदभार ग्रहण करने के बाद तहसील का मुआयना कर आीनस्थों से परिचय किया तथा कार्य को निष्पक्ष व पारदर्शी करने के निर्देश दिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img