जनवाणी संवाददाता |
भूतपुरी: शाहपुर जमाल के ग्रामीण शिवकुमार, राजकुमार, योगेंद्र सिंह, परवेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, तिर्मल सिंह, अरविंद कुमार, महेंद्र सिंह, वीर सिंह, टिकेंद्र सिंह आदि ने बताया कि बरसात से पूर्व बनैली नदी में स्कूली बच्चों व राहगीरों की आवाजाही के लिए ग्रामीणों द्वारा श्रमदान करते हुए बनैली नदी में सीमेंट के बड़े बड़े पाइप डालकर ऊपर पुलियानुमा मार्ग बनाकर मिट्टी व बजरी डालकर बनाया गया था। जो पानी की रफ्तार कम होते ही खंड खंड हो गया।
जिससे स्कूली छात्र व छात्राओं को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावकों ने बताया कि जब श्रमदान कर सीमेंट के बड़े बड़े पाइप डालकर मार्ग बना था। तब स्कूली बच्चे इस मार्ग के ऊपर से होकर गुजर जाते थे। जिससे उन्हें जूते मोजे उतारने की आवश्यकता नही पड़ती थी। मार्ग के टूटने से बच्चों की स्कूली ड्रेस व जूते पानी व कीचड़ से खराब हो जाते है।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
अधिकर्ता विशाल शर्मा 9837109552

