Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

टी-20 विश्व कप में आज आमने सामने होंगे पाकिस्तान-न्यूजीलैंड

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सुयंक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जा रहे आईसीसी टी-20 विश्व कप का आज 19वां मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। क्रिकेट फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते महीने पाकिस्तान दौरे पर पहुंची न्यूजीलैंड की टीम ने मैच शुरू होने से पहले दौरान रद्द कर दिया था।

इस बात को लेकर पाकिस्तान और टीम में काफी नाराजगी है और वह इस मुकाबले के जरिए खीझ निकालना चाहेगी। भारत को 10 विकेट से हराने बाद बाबर आजम की टीम के हौसले सातवें आसमान पर हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड को पार पाना आसान नहीं होगा।

दूसरी तरफ पाकिस्तान का उद्देश्य जीत की लय को बरकरार रखना है। आइए इस अहम मुकाबले से पहले आपको पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए अब तक टी-20 मैचों के रिजल्ट और आज की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में बताते हैं।

पाकिस्तान का पलड़ा भारी

टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान का पलड़ा हमेशा भारी रहा है। अब इन दोनों टीमें के बीच खेले गए 24 टी-20 मकुाबले में पाकिस्तान ने 14 जीते हैं जबकि कीवी टीम को 10 मैचों में सफलता मिली।

इन आंकड़ों से पता चलता है कि आज खेला जाने वाला मैच न्यूजीलैंड के लिए आसान नहीं रहेगा। वहीं, टी-20 विश्व कप में दोनों देशों के बीच अब तक पांच मैच खेले गए हैं जिनमें पाकिस्ताने तीन और न्यूजीलैंड ने दो मुकाबले जीते।
मूमेंटम पाकिस्तान के साथ

टी-20 विश्व कप की बात करें तो इस समय मूमेंटम पाकिस्तान के साथ है। रविवार को भारत के खिलाफ मिली ऐतिहासिक जीत के बाद पाकिस्तान के हौंसले बुलंद हैं ऐसे में वह किसी भी टीम को हरा सकता है। वहीं अगर दोनों टीमों के बीच बीते पांच मैचों के रिजल्ट को देखा जाए तो पाकिस्तान 3-2 से आगे है।
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में एक बार फिर बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान से उम्मीद रहेगी। कीवी टीम को इन दोनों खिलाड़ियों से सावधान रहना होगा। इनके अलावा मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक और फखर जमां भी भारी पड़ सकते हैं।

न्यूजीलैंड के लिए सबसे बड़ी चुनौती शाहीन शाह अफरीदी से मिलेगी। देखना दिलचस्प होगा कि वह शाहीन के खिलाफ किस तरह खेलते हैं। वहीं, अगर न्यूजीलैंड की बात की जाए तो मार्टिन गुप्टिल, केन विलियमसन, डेवोन कॉन्वे काइल जेमीसन और ट्रेंट बोल्ट से पाकिस्तान को सतर्क रहने की जरूरत है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन-

पाकिस्तान

बाबर आजम (कप्तान) मोहम्मद रिजवान, फखर जमां, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ अली, शादाब खान, इमाद वसीम, हसन अली, हैरिस रऊफ, शाहीन शाह अफरीदी।

न्यूजीलैंड

केन विलियमसन (कप्तान), टिम साइफर्ट, मार्टिन गुप्टिल, डेवोन कॉन्वे, ग्लेन फिलिफ, जिमी नीशम, मिशेल सैंटनर, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्युसन, ट्रेंट बोल्ट और ईश सोढी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RCFL भर्ती 2026: ऑपरेटर प्रशिक्षु के 188 पदों पर सुनहरा मौका, 11 से 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत और...

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img