जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: दिवाली से पहले राष्ट्रीय राजधानी में आज सोने की कीमत में हल्की तेजी आई। वहीं, चांदी की कीमत में हल्की गिरावट देखी गई। भारतीय समयानुसार सुबह 9.49 बजे MCX पर सोने की कीमत में 0.04 फीसदी की तेजी आई।
वहीं, चांदी के दामों में 0.33 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। आज पीली धातु की कीमत 47,982 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं, चांदी की कीमत 64,950 रुपये प्रति किलो हो गई।

