Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

यूपी में बनेगी दुनिया की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी: जानिए, क्या-क्या होंगी सुविधाएं ?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में दुनिया की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी बनेगी। यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी की 1000 एकड़ जमीन पर बनने वाली इस फिल्म सिटी में फिल्म निर्माण की सारी आधुनिक सहूलियत होंगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अधूरा कुछ भी नहीं है। उनकी सरकार दुनिया को पूर्ण फिल्म सिटी का उपहार देगी। सीएम ने कहा कि हम कंटेंट डिस्ट्रीब्यूशन के लिए स्मूथ व फूलप्रूफ व्यवस्था के साथ-साथ टैक्स छूट की सुविधा पर भी विचार कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को फिल्म उद्योग की हस्तियों के बीच इस बात का ऐलान किया। फिल्मकारों ने इसे मुख्यमंत्री की बड़ी पहल बताते हुए कहा कि वे इसके लिए हर संभव सहयोग करेंगे। मुख्यमंत्री सिनेमा जगत की बड़ी हस्तियों से मुखातिब हुए। इनमें अनुपम खेर, परेश रावल, उदित नारायण, नितिन देसाई, कैलाश खेर, अनूप जलोटा, अशोक पंडित और सतीश कौशिक सहित कई लोग शामिल थे।

मुख्यमंत्री ने उनसे खास तौर पर फिल्म सिटी के स्वरूप पर चर्चा की। उनसे सीधा संवाद किया और उनकी राय जानी। सीएम ने कहा कि 50 साल की जरूरतों को ध्यान में रखकर होगा फिल्म सिटी का विकास होगा।

यूपी में बनने जा रहा दुनिया की आधुनितम फिल्म सिटी में वह सारी सुविधाएं होंगी, जो बड़े स्केल वाली फिल्मों के निर्माण के लिए जरूरी होगी।

फिल्म सिटी यूपी की दुनिया भर में पहचान बनाएगा और राज्य को पर्यटन के लिहाज से उसकी खास ब्रांडिंग करेगा। मुख्यमंत्री के सामने फिल्म सिटी पर एक प्रस्तुतिकरण पेश किया गया। तय योजनाएं मूर्त रूप लेंगी। राज्यवार गांव के सेट भी तैयार होंगे।

इसमें स्टेट आफ आर्ट स्टूडियो, प्री प्रोडक्शन व पोस्ट प्रोडेक्शन सुविधाएं होंगी। स्पेशल इफेक्टस स्टूडियो बनेंगे। इसमें फिल्म विश्वविद्यालय होगा। यही पर एक हेलीपैड बनाया जाएगा। इसमें छोटे बड़े हेलीकाप्टर लैंड कर सकेंगे।

फिल्म,टेलीविजन कार्यक्रम, रेडियो कार्यक्रम, विज्ञापन, ऑडियो रिकार्डिंग, फोटोग्राफी व डिजिटल आर्ट की सुविधा होगी। मेकअप रूम, स्टोर रूम भी होंगे। मंदिर, चर्च, गुरुद्वारा, बस स्टॉप, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, झरने, बाग, पुलिस स्टेशन, जेल, अदालत, चाल, अस्पताल, पेट्रोल पंप, दुकाने, शहर गांव आदि बनेंगे।

फिल्म संग्रहालय

इसमें विश्वस्तरीय बालीवुड संग्रहालय होगा। भारतीय सिनेमा को विस्तृत आयाम को शोकेस किया जाएगा। दुलर्भ व विशिष्ट फिल्मों का संग्रह, प्रदर्शन होगा। साथ ही फिल्म निर्माण प्रक्रिया व प्रसिद्ध स्टूडियों को प्रदर्शित किया जाएगा।

फिल्म विश्वविद्यालय

निर्देशन, स्किप्ट राइटिंग, सिनमेटोग्राफी, एनिमेशन, साउंड रिकार्डिंग, एडटिंग व प्रोडेक्श्न डिजाइन के पाठ्यक्रम संचालित होंगे।

फन एवेन्यू

रिटेल, फूड कोर्ट, एम्पीथियेटर, दर्शक गैलरी, रेस्ट रूम, मल्टीलेवल पार्किंग

होटल व कंन्वेशन सेंटर

इसमें फाइव स्टार, थ्री स्टार व बजट होटल होंगे। कन्वेशन हाल व डारमेट्री भी बनेगी। क्लब हाउस बनेंगे।

पांच प्रमुख जोन

  • प्रवेश द्वार व कार्यालय
  • शूटिंग एरिया व आवासीय
  • थीम पार्क व आउटडोर लोकेशन्स
  • फिल्म विश्वविद्यालय व स्टूडियो रूम
  • एयरपोर्ट
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img