जनवाणी संवाददाता |
मोदीपुरम: मौसम में लगातार ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। जिसके चलते दिन और रात में सर्दी का एहसास बढ़ रहा है। जैसे-जैसे सर्दी बढ़ रही है। वैसे ही क्रांतिधरा का प्रदूषण का स्तर भी खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। जिसके चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। रविवार को महानगर में प्रदूषण का स्तर 336 पर पहुंच गया है।
जिसके चलते लोगों को सांस लेना भी दुभर हो गया। ठंड का एहसास बढ़ने के कारण प्रदूषण के स्तर में लगातार बढ़ोतरी हर वर्ष होती है, लेकिन इस बार सर्दी समय से शुरु भी नही हो सकी, लेकिन अभी से प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है।
अगर आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो दिल्ली के हालात भी प्रदूषण के स्तर में बेहतर है, लेकिन शहर के हालात तो दिल्ली से भी खराब हो रहे हैं। जिसके चलते लोगों की आने वाले दिनों में परेशानी बढ़ेगी और प्रदूषण का बढ़ना मानव जीवन के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है।
प्रदूषण की स्थिति में सुधार नही हो रहा है। शहर की आबोहवा लगातार बिगड़ रही है। जिसके चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अगर आज आंकड़ों पर नजर डाले तो प्रदूषण का स्तर बेहद ही खराब है। अगर यही हाल इस मौसम में रहा तो शहर का प्रदूषण 400 के पार पहुंच जाएगा।
प्रदूषण अधिकारी डा. योगेंद्र कुमार का कहना है कि प्रदूषण के मानकों को रोकने के लिए विभाग द्वारा लगातार मॉनिटीरिंग की जा रही है, लेकिन इस मौसम में प्रदूषण का बढ़ना स्वाभाविक है। इसलिए औद्योगिक ईकाईयों और कोल्हुओं पर प्रदूषण विभाग पैनी नजर रखे हुए हैं। इस बार जो भी प्रदूषण के स्तर को बढ़ाता मिलेगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
प्रदूषण के साथ बढ़ेगी ठंड
प्रदूषण के बढ़ने के कारण सर्दी का एहसास भी बढ़ रहा है। अगर देखा जाए तो दिन और रात का तापमान गिरने के कारण अब दोनों समय मौसम सर्द हो रहे है। राजकीय मौसम वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान रविवार को 28.4 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकतम आर्द्रता 74 और न्यूनतम आर्द्रता 45 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डा. एम शमीम अहमद का कहना है कि अभी ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज होगी।
शहरों में प्रदूषण की स्थिति
- मेरठ 336
- दिल्ली 292
- मुजफ्फरनगर 272
- बुलदंशहर 282
- हापुड़ 327
- ग्रेटर नोएडा 294
- गाजियाबाद 346

