Tuesday, June 30, 2026
- Advertisement -

कोरोना और डेंगू को लेकर डीएम ने व्यवस्था बेहतर करने को अफसरों की लगाई क्लास

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: डीएम ने डेंगू तथा कोविड-19 संक्रमण को स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया है। उन्होंने मीटिंग लेते हुए दो टूक कह दिया कि मेडिकल में आॅक्सीजन व अन्य आवश्यक जरूरत पूर्ण की जाए। उन्होंने कोरोना व डेंगू से बचाव तथा आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए बैठक की।

प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज, एनसीआर मेडिकल कॉलेज, सुभारती मेडिकल कॉलेज, आईएमए एसोसिएशन के प्रतिनिधियों, नर्सिंग होम एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के अतिरिक्त जिला प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

डीएम ने प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ एनसीआर मेडिकल कॉलेज तथा सुभारती मेडिकल कॉलेज के प्रतिनिधियों से कहा कि कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान उपलब्ध सुविधाओं में आवश्यक सुधार, आॅक्सीजन पाइप लाइन के द्वारा बेड पर आॅक्सीजन की सप्लाई तथा आवश्यक स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित रखें।

बैठक में उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बाहर के राज्यों से आने वाले यात्रियों के सर्विलांस पर बल दिए जाने की आवश्यकता बताई। डा. अशोक तालियान जिला सर्विलांस अधिकारी द्वारा आगामी त्योहारी सीजन में मेडिकल कॉलेजों तथा सभी निजी अस्पतालों में स्टाफ की उपलब्धता बनाए रखा जाए। ​इसके अतिरिक्त नर्सिंग होम प्रतिनिधियों से यह भी कहा गया कि डेंगू के मरीजों जिन मरीजों की स्थिति सामान्य दिखाई देती है, उन्हें प्लेटलेट की आवश्यकता नहीं रहती है।

​डीएम ने निर्देश दिए गए कि इंटीग्रेटेड कोविड-19 कमांड सेंटर को सक्रिय किया जाए तथा ग्राम पंचायत वार एवं नगरीय निकायों में वार्ड वार बनाई गई निगरानी समितियों को भी सक्रिय किया जाए।

निगरानी समितियों के कार्यों की प्रतिदिन जानकारी लेने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के संबंध में विकास भवन, स्थानीय निकायों के संबंध में बचत भवन कलक्ट्रेट तथा नगर निगम क्षेत्र के लिए नगर निगम कार्यालय में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित कर उस पर तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए।

डीएम ने अपर जिलाधिकारी नगर अपर जिलाधिकारी प्रशासन तथा पुलिस अधीक्षक यातायात को निर्देशित किया कि आगामी त्योहार के सीजन में बाजारों में मास्क की अनिवार्यता के लिए जनता को प्रोत्साहित करें।

पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम को भी सक्रिय कर नियमित रूप से कोविड-19, डेंगू मच्छर के बचाव के संबंध में आम जनता को जानकारी दी जाए। प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज से कहा गया कि मेडिकल कॉलेज के सभी बेड पर पाइप लाइन द्वारा आॅक्सीजन की आपूर्ति की शासन स्तर पर विचाराधीन प्रस्ताव के संबंध में वार्ता कर शीघ्र अनुमति ली जाए

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Gold- Silver: फेड की सख्त नीति का असर, सोना-चांदी 1% से ज्यादा लुढ़के

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन...

Job: NIACL में 550 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 6 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img