जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: महाराष्ट्र में ड्रग्स मामले को लेकर सियासत गरमाती जा रही है। महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक के आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तीखा पलटवार किया है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नवाब मलिक के आरोप हास्यास्पद है।
चार साल पहले रिवर एंथम की टीम ने फोटो खिंचवाए थे, उसे आज जारी किया जा रहा है। चार साल पुराने तस्वीर से संबंध जोड़े जा रहे हैं। पत्नी का फोटा जानबूझकर ट्वीट किया गया। फडणवीस ने कहा कि नवाब मलिका का संबंध अंडरवर्ल्ड से है। दिवाली के बाद बड़ा बम फोड़ूंगा।
One Jaydeep Rana currently in jail in connection with a drug trafficking case has relations with former CM Devendra Fadnavis. He was financial head of famous River song by former CM's wife Amrita Fadnavis: Drugs business in the state grew under his tenure: Nawab Malik, NCP
— ANI (@ANI) November 1, 2021
बता दें थोड़ी देर पहले नवाब मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता फडणवीस पर ड्रग्स माफियाओं के साथ संबंध होने के आरोप लगाए हैं।
नवाब मलिक ने उसमें अमृता फडणवीस के साथ एक ड्रग्स पैडलर के साथ एक तस्वीर साझा की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्रग पेडलर का नाम जयदीप चंदूलाल राणा है।
जिसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने जून 2021 को गिरफ्तार किया था। फिलहाल साबरमती जेल में बंद है। मलिक ने दावा किया कि देवेंद्र फडणवीस के संरक्षण में ड्रग का धंधा चल रहा था।

